भोपाल रीजन में कौन कितना मजबूत? कांग्रेस या फिर BJP, किसे मिल रही कितनी सीटें? जानें

एमपी तक

09 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 9 2023 3:33 PM)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब स्थिति साफ हो गई. कब और किस तारीख को चुनाव होगें. इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर ली हैं. विधानसभा चुनाव में सबकी निगाहें भोपाल रीजन पर टिकी होती हैं, क्योंकि ये रीजन एमपी की धड़कन माना जाता […]

Madhya Pradesh Chunav Survey Madhya Pradesh Election Madhya Pradesh Election Survey Madhya Pradesh Election Survey Results Madhya Pradesh CM Face MP Election
Madhya Pradesh Chunav Survey Madhya Pradesh Election Madhya Pradesh Election Survey Madhya Pradesh Election Survey Results Madhya Pradesh CM Face MP Election
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब स्थिति साफ हो गई. कब और किस तारीख को चुनाव होगें. इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर ली हैं. विधानसभा चुनाव में सबकी निगाहें भोपाल रीजन पर टिकी होती हैं, क्योंकि ये रीजन एमपी की धड़कन माना जाता है. लेकिन ABP न्यूज के नए सर्वे ने कांग्रेस को चिंता में डाल दिया है. ताजा सर्वे के मुताबिक भोपाल रीजन कांग्रेस की स्थिति खासी खराब दिखाई दे रही है. तो वहीं बीजेपी के लिए बढ़त मिलती दिखाई दे रही है.

Read more!

ABP सी वोटर सर्वे के अनुसार भोपाल रीजन में बीजेपी को 50, कांग्रेस को 42, बीएसपी को एक और अन्य को 7 फीसदी वोट मिलता दिखाई दे रहा है. कांग्रेस के पास वोट शेयर तो है लेकिन यह जीत में नहीं तब्दील हो पा रहा है, इसी कारण भोपाल रीजन में कांग्रेस को भारी नुकसान हो रहा है.

सर्वे ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल रीजन में बीजेपी को 18-22 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, कांग्रेस 3-7 सीटों पर सिमटती दिख रही है. बीएसपी का यहां खाता भी नहीं खुल रहा है. वहीं, अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है. इस ताजा रिपोर्ट से साफ है कि बीजेपी फिर से भोपाल रीजन में अपना कब्जा करने वाली है. इस रीजन से प्रदेश के कई दिग्गज नेता चुनकर आते हैं. यही कारण है कि पूरे प्रदेश की नजर भोपाल रीजन पर बनी रहती है.

ताजा सर्वे के बाद भोपाल रीजन में कांग्रेस के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. कांग्रेस आलाकमान लंबे समय से भोपाल रीजन को जीतने की कोशिश करती आ रही है. लेकिन फिर भी यहां अच्छी सफलता कांग्रेस को नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें: ओपिनियन पोल: मध्यप्रदेश में मिल रही कांग्रेस को बढ़त! BJP के पास भी है मौका