MP Election: CM शिवराज और सिंधिया की घेराबंदी पर जयवर्धन का तंज, उन्हें बता दिया मेहमान

न्यूज तक

09 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 9 2023 11:39 AM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी साल है… ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी धारदार होती जा रही है. दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे शुरू किए तो उसके बदले में पलटवार करते हुए राघोगढ़ विधानसभा सीट के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राघोगढ़ ‘किले’ […]

mp election 2023 jaivardhan singh digvijay singh jyotiraditya scindia cm shivraj raghogarh seat mp news update
mp election 2023 jaivardhan singh digvijay singh jyotiraditya scindia cm shivraj raghogarh seat mp news update
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी साल है… ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी धारदार होती जा रही है. दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे शुरू किए तो उसके बदले में पलटवार करते हुए राघोगढ़ विधानसभा सीट के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राघोगढ़ ‘किले’ की घेराबंदी शुरू कर दी. मतलब साफ है कि इस बार सिंधिया राघोगढ़ में सेंधमारी करने के मूड में हैं. ऐसे में राघोगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह ने तंज मारते हुए कहा कि मेहमानों का स्वागत है…

Read more!

राघोगढ़ में सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभा के बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह MPTak से खास चर्चा में तंज कसते हुए. मेहमानों का स्वागत है. जयवर्धन ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसके में रावण है वो ऐसी ही बात करेगा. जयवर्धन ने कहा कि हमारे मन में राम बसे हैं. हम कांग्रेस और भाजपा दोनों में राम देखते हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राघोगढ़ में मंच से अप्रत्यक्ष तौर पर दिग्विजय सिंह की तुलना रावण से की थी जिसके बाद जयवर्द्धन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

राघोगढ़ में मेहमान एक दिन के, हम स्थायी: जयवर्धन

जयवर्धन सिंह ने बताया ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस के पास दिग्गज नेता हैं. सिंधिया जी कि कोई स्थायी ड्यूटी इस संभाग में नहीं लगी है. 2020 के बाद जबसे गद्दार चले गए कांग्रेस से उसके बाद ग्वालियर मुरैना में कांग्रेस के महापौर बने. कांग्रेस पूरे संभाग में मजबूत है. सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा राघोगढ़ किले की घेराबंदी को लेकर जयवर्धन ने कहा, “मेहमान एक दिन के होते हैं हम स्थायी लोग हैं.”

जन्मदिन पर मांगा लोगों का आशीर्वाद
’65 लाख रुपये बसों में खर्च करके भीड़ जुटाना और आधा घंटे भाषण करने से कुछ नहीं होता. राघोगढ़ की जनता से हमारे पारिवारिक संबंध हैं. हम जमीनी स्तर पर राघोगढ़ की जनता के साथ खड़े रहते हैं.’ जयवर्धन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर लोगों से आशीर्वाद मांगा. जयवर्द्धन ने कहा कि 2021 के बाद से उन्होंने संकल्प लिया था कि दिव्यांगों की सेवा करूंगा. जो भी शुभचिंतक हैं वो भी दिव्यांगों की सेवा करें.

ये भी पढ़ें: पूर्व सरसंघचालक गोलवलकर पर विवादित टिप्पणी कर फंसे दिग्विजय, इंदौर में केस दर्ज