MP ELECTION: आज कमलनाथ ने पटवारियों के लिए क्या किया ऐलान, जानें नरोत्तम किस पर हो रहे हैं नाराज

09 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 9 2023 9:47 AM)

Kamal Nath Announcement: पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में पटवारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया. कमलनाथ ने कहा पटवारी पिछले 25 साल से मांग कर रहे हैं कि उनका ग्रेड पे 2800 रुपए किया जाए. इस मांग के लिए पटवारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं. कमलनाथ ने कहा कि मैं ऐलान […]

MP Election, Kamal Nath, Narottam Mishra, Patwari Movement, Kamal Nath Announcement
MP Election, Kamal Nath, Narottam Mishra, Patwari Movement, Kamal Nath Announcement
Google CTA

Kamal Nath Announcement: पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में पटवारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया. कमलनाथ ने कहा पटवारी पिछले 25 साल से मांग कर रहे हैं कि उनका ग्रेड पे 2800 रुपए किया जाए. इस मांग के लिए पटवारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं. कमलनाथ ने कहा कि मैं ऐलान करता हूं कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी, पहला निर्णय पटवारियों का ग्रेड पे 2800 करने का लिया जाएगा.

Read more!

कमलनाथ छिंदवाड़ा में पटवारियों के धरना स्थल पर पहुंचे थे. जहां पटवारियों द्वारा अपना ग्रेड पे 2800 रुपए किए जाने की मांग सरकार से कर रहे थे. इनके बीच कमलनाथ पहुंचे और कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि पटवारियों की ये बेसिक मांग है, जिसे पूरा करने में सरकार को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. लेकिन अब पटवारी परेशान ना हो,सिर्फ 3 महीने की बात है. उसके बाद तो कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो पहला आदेश पटवारियों का ग्रेड पे 2800 रुपए करने का करूंगा.

वहीं मुरैना में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे थे. वे जन आशीर्वाद यात्रा के लिए पहुंचे थे. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा. दरअसल दिग्विजय सिंह ने एक निजी चैनल का वीडियो ट्वीट कर दिया था, जिसमें किसी सर्वे के जरिए कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार का दावा किया जा रहा था लेकिन बाद में उस निजी चैनल ने वीडियो को फेक बता दिया.

इसके बाद से ही नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सभी दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमलावर हो गए और बोले कि ये लोग झूठे ट्वीट करके और फेक न्यूज फैलाकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शिकायत आने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेंगे.

जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन भी मुरैना में जारी रहा हंगामा

मुरैना में जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन भी हंगामा जारी रहा. कांग्रेस के दिमनी विधायक और अन्य नेताओं को पुलिस ने एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था और आरोप लगे थे कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफिले के निकलने पर कांग्रेस नेताओं ने काले झंडे दिखाए, मुर्दाबाद के नारे लगाए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. दिमनी विधायक और शहर अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और शनिवार को भी अंबाह में कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी. अंबाह में शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है.

ये भी पढ़ें– Katni: MLA संजय पाठक और निगम अध्यक्ष समेत 8 लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज करने का आदेश