MP सरकार के विज्ञापन में हुई बड़ी चूक, गैस सिलेंडर शिकायत के लिए जो नंबर दिया वह निकला लैपटॉप सुधारने वाली कंपनी का!

मध्य प्रदेश सरकार के गैस सिलेंडर वाले विज्ञापन में गलती हो गई. HP Gas के नंबर की जगह कंप्यूटर कंपनी का नंबर छप गया. लोगों ने जब कॉल किया तो गैस की जगह लैपटॉप-प्रिंटर की जानकारी मिलने लगी. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है.

mp
mp

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मध्य प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच सरकार ने जनता को राहत देने के लिए एक विज्ञापन जारी किया, लेकिन एक तकनीकी चूक के कारण सरकार को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी विज्ञापन में HP Gas (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) की जगह मशहूर कंप्यूटर कंपनी HP (हेवलेट-पैकर्ड) का हेल्पलाइन नंबर छाप दिया गया.

Read more!

सरकार ने विज्ञापन के जरिए बताया कि राज्य के 11 बॉटलिंग प्लांटों में गैस का पर्याप्त स्टॉक है. इसी विज्ञापन में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए थे. जब लोगों ने एचपी गैस के लिए दिए गए नंबर 1800-258-7170 पर कॉल किया, तो वहां गैस रिफिल की जगह लैपटॉप, प्रिंटर और एआई पीसी (AI PC) से जुड़ी तकनीकी सहायता के विकल्प मिलने लगे.

क्या हुई गलती?

दरअसल, सरकार ने विज्ञापन में HP Gas (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) का जो हेल्पलाइन नंबर दिया, वह असल में गैस एजेंसी का है ही नहीं. वह नंबर मशहूर कंप्यूटर कंपनी HP (हेवलेट-पैकर्ड) का है.

जब लोगों ने गैस की समस्या बताने के लिए उस नंबर पर फोन घुमाया, तो दूसरी तरफ से गैस रिफिल की जानकारी मिलने के बजाय लैपटॉप, प्रिंटर और कंप्यूटर ठीक कराने के विकल्प मिलने लगे.

अब सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या अब गैस चूल्हा खराब होने पर कंप्यूटर इंजीनियर घर आएगा?

विज्ञापन में और क्या है?

हालांकि, विज्ञापन में कुछ अहम जानकारी भी दी गई थी. जैसे कि अब उपभोक्ता पिछली रिफिल के कम से कम 25 दिन बाद ही अगली गैस बुकिंग कर सकेंगे. इसके अलावा, शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग की छूट दी गई है.

इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोग मजाक में कह रहे हैं कि अब गैस की समस्या पर कंप्यूटर इंजीनियर घर आएगा क्या?

 

    follow google news