MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 32 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

न्यूज तक डेस्क

• 05:28 PM • 21 Aug 2026

MP IAS Transfer 2026: मध्य प्रदेश सरकार ने 21 अगस्त को 32 IAS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है. बड़े प्रशासनिक फेरबदल में सृष्टि देशमुख गौड़ा को जिला पंचायत रीवा का CEO, अभिषेक चौधरी को नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त और संघ प्रिय को जिला पंचायत सिंगरौली का CEO बनाया गया है. देखें 32 IAS अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट.

MP IAS Transfer 2026
MP IAS Transfer 2026
Google CTA

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग(GAD) ने 21 अगस्त को 32 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया है. इस सूची में कई जिलों के पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और SDM स्तर के कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं. इस फेरबदल में कुछ चर्चित चेहरे भी शामिल हैं, जिसके तहत सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा से हटाकर जिला पंचायत रीवा का CEO बनाया गया है, जबकि अभिषेक चौधरी अब धार से ट्रांसफर होकर नगर पालिक निगम ग्वालियर के नए आयुक्त होंगे और संघ प्रिय को ग्वालियर नगर निगम से बदलकर जिला पंचायत सिंगरौली के CEO पद की कमान सौंपी गई है. विस्तार से जानिए पूरी लिस्ट.

Read more!

प्रमुख अधिकारियों के तबादले

सृष्टि देशमुख गौड़ा (2019 बैच) को अपर कलेक्टर, खंडवा के पद से ट्रांसफर कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत रीवा बनाया गया है.

डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019 बैच) को CEO जिला पंचायत खंडवा के पद से हटाकर आयुक्त, नगर पालिक निगम सतना नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें CEO स्मार्ट सिटी, सतना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

अभिषेक चौधरी (2018 बैच) को CEO जिला पंचायत धार के पद से ट्रांसफर कर आयुक्त, नगर पालिक निगम ग्वालियर बनाया गया है.

संघ प्रिय (2018 बैच) को आयुक्त, नगर निगम ग्वालियर के पद से ट्रांसफर कर CEO जिला पंचायत सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है.

विशाल धाकड़ (2022 बैच) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कुक्षी, धार से ट्रांसफर कर आयुक्त, नगर पालिक निगम इंदौर नियुक्त किया गया है.

अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018 बैच) को CEO जिला पंचायत दतिया से ट्रांसफर कर अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल बनाया गया है.

जिला पंचायत CEO स्तर पर भी बदलाव

जिला पंचायत CEO स्तर पर भी कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है: 

जगदीश कुमार गोमे (2016 बैच) को CEO जिला पंचायत सिंगरौली से ट्रांसफर कर CEO जिला पंचायत सागर बनाया गया है.

नवीत कुमार धुर्वे (2018 बैच) अब CEO जिला पंचायत देवास की जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले वे CEO जिला पंचायत टीकमगढ़ के पद पर थे.

ऐश्वर्य वर्मा (2022 बैच) को SDM शहपुरा, डिंडोरी से ट्रांसफर कर CEO जिला पंचायत सीधी नियुक्त किया गया है.

आशीष (2022 बैच) को SDM सेंधवा, बड़वानी से ट्रांसफर कर CEO जिला पंचायत खंडवा बनाया गया है.

कार्तिकेय जायसवाल (2022 बैच) को SDM वारासिवनी, बालाघाट से ट्रांसफर कर CEO जिला पंचायत श्योपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

अर्पित गुप्ता (2022 बैच) को SDM बैहर, बालाघाट से ट्रांसफर कर CEO जिला पंचायत बड़वानी नियुक्त किया गया है.

तनुश्री मीणा (2022 बैच) को SDM पेटलावद, झाबुआ से ट्रांसफर कर CEO जिला पंचायत बालाघाट बनाया गया है.

2024 बैच के सहायक कलेक्टर अधिकारियों को SDM की जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2024 बैच के कलेक्टर IAS अधिकारियों को भी सहायक कलेक्टर के पद से हटाकर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

नई पदस्थापना के तहत आशीष कुमार को बीना (सागर), अनिकेत शांडिल्य को बैहर (बालाघाट), आकाश अग्रवाल को मझौली (सीधी) और पाटिल आशीष अशोक को कुक्षी (धार) का SDM बनाया गया है.

इसी क्रम में सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम को देवसर (सिंगरौली), कुलदीप पटेल को बिछिया (मंडला), जामदार फरहान इरफान को शहपुरा (डिंडोरी), ठाकरे ऋषिकेष विजय को बिजावर (छतरपुर) और नवकिरण कौर को डबरा (ग्वालियर) में SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

MP TeT 2025 पास कर चुके 9 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर खतरा, अब आगे क्या होगा ?