MP: बच्चों संग सेल्फी लेने के बाद घर लौट रहे खरगोन के टीचर भावलाल के साथ बुरा हुआ, परिजनों को नहीं हो रहा विश्वास!

टीचर भावलाल चौहान भगवानपुरा विकासखंड के लाहौरपानी प्राथमिक स्कूल में पढ़ाते थे. रोज की तरह वह बच्चों को पढ़ाने के बाद घर लौट रहे थे.

MP
MP

न्यूज तक

follow google news

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार को 47 साल के एक सरकारी शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब वह अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे.

Read more!

सड़क पर थम गई जिंदगी

जानकारी के अनुसार, भावलाल चौहान भगवानपुरा विकासखंड के लाहौरपानी प्राथमिक स्कूल में पढ़ाते थे. रोज की तरह वह बच्चों को पढ़ाने के बाद घर लौट रहे थे. स्कूल से निकलने से पहले उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली थी.

मदद मांगने की कोशिश भी न कर पाए

बिस्टान थाना क्षेत्र के पास रास्ते में अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा. उन्होंने तुरंत अपनी बाइक सड़क किनारे रोकी और परिजनों को फोन लगाने की कोशिश की. लेकिन इससे पहले कि वह किसी से बात कर पाते, उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

शोक की लहर

आस-पास के लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. भावलाल चौहान के निधन की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में दुख छा गया है. राज्य शिक्षक संघ ने उनके अचानक निधन पर गहरा दुख जताया है और सरकार से पीड़ित परिवार को तुरंत मदद देने की मांग की है.

    follow google news