रक्षाबंधन पर मध्य प्रदेश की बहनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, जबलपुर से किया ऐलान

रक्षाबंधन 2025 पर मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को मिलेगा गिफ्ट! सीएम मोहन यादव ने हर महीने मिलने वाली राशि को 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपए करने का ऐलान किया है. जल्द 3000 रुपए महीना देने की भी तैयारी.

Ladli Behna Yojana, Rakshabandhan Gift 2025, MP CM Mohan Yadav, 1500 rupaye scheme, 3000 rupees promise, मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना
तस्वीर: एमपी तक.

News Tak Desk

17 Jun 2025 (अपडेटेड: 17 Jun 2025, 07:53 PM)

follow google news

मध्य प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की तरफ से एक गिफ्ट मिलने जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर से इस बहनों के लिए इस खास गिफ्ट का ऐलान किया है. 

Read more!

सीएम मोहन यादव एमपी की लाडली बहनों को हर महीने मिलने वाली रकम 1250 रुपए की जगह 1500 रुपए देंगे. ये पैसे जुलाई में रक्षाबंधन पर मिलेगा. यानी जुलाई में प्रदेश सरकार सभी बहनों के खाते में रक्षाबंधन के खास पर्व के मौके पर 250 रुपए अधिक देगी. 

सा पहली बार नहीं है. इससे पहले भी गत वर्ष मध्य प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की बहनों को 250 रुपए का गिफ्ट दिया था. जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख बहनों को 1551 करोड़ की राशि वितरित की. 

जल्द ही 3000 रुपए महीने मिलेंगे- मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वे ये 250 रुपए शगुन के दे रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ये 'सरकार 5 साल के लिए है. धीरे-धीरे करके 3000 रुपए महीना बहनों को दिलाएंगे.' यानी सीएम ने इशारा कर दिया कि वे जल्द ही इस 1250 रुपए की राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए करने वाले हैं. हालांकि ये कब होगा इसे लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा. 

यहां देखें वीडियो 

यह भी पढ़ें: 

UN तक पहुंची रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- वे कहते थे कि बाबा सहेब ने दो शादी की तो...
 

    follow google newsfollow whatsapp