MP Lok Sabha Election: चंबल में बड़ा खेल करेगी BJP? कांग्रेस प्रत्याशी नीटू शिकरवार हुए नजरबंद

दुष्यंत शिकरवार

07 May 2024 (अपडेटेड: May 7 2024 8:51 AM)

MP Lok Sabha Election Voting Phase 3: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है.

कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल शिकरवार (नीटू)
कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल शिकरवार (नीटू)
Google CTA

MP Lok Sabha Election Voting Phase 3: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. सुबह से मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. तो वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से भी खबर सामने आ रही है. मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी  सत्यपाल नीटू शिकरवार को नजरबंद किए जाने की खबर सामने आई है.

Read more!

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल नीटू शिकरवार को पुलिस लाइन में नजर बंद किया गया है. एमपी तक से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा " केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसका आज भी लोकतंत्र पर भरोसा है" प्रशासन ने नियम बनाया है कि तीनों प्रत्याशी एक साथ बैठेगें. मुझे भी 7 बजे का समय दिया गया था. मैं सही समय पर आ गया हूं" लेकिन सत्ता पक्ष के लोगों का अपना एक अलग रवैया है" आपको बता दें वहीं बीएसपी प्रत्याशी रमेश गर्ग को भी कड़ी पुलिस निगरानी में रखा गया है. 

हनुमान जी की पूजा कर नजरबंद हुए नीटू

नजरबंद होने से पहले नीटू शिकरवार हनुमान जी की पूजा अर्चना करके पुलिस लाइन पहुंचे. उन्होंने कहा कि "न्याय के देवता है हनुमान जी तो न्याय तो करेंगे ही" वे आगे कहते हैं कि "जिस प्रकार की स्थिति भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्मित की गई है लोगों को डराया धमकाया जा रहा है. पूरा प्रशासन बीजेपी के इशारों पर काम कर रहा है. हालात ऐसे हैं कि ऐसा लग रहा है मानों जैसे मुरैना संसदीय क्षेत्र बस में ही चुनाव हो रहा है. 

जानकारी के मुताबिक मुरैना - श्योपुर लोकसभा के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है. यहां शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इस सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला कांग्रेस के सत्यपाल (नीटू) सिकरवार और भाजपा के शिव मंगल सिंह तोमर के बीच है.

सत्यपाल नीटू शिकरवार जीत को लेकर बड़ा दावा

कांग्रेस प्रत्याशी नीटू शिकरवार ने दावा किया कि प्रदेश भर के नेताओं ने दिन रात मुरैना लोकसभा में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में सभाएं की हैं. लेकिन वे सभी सभाएं फ्लॉप साबित हुई हैं.पीएम मोदी की सभा हो या फिर सीएम मोहन यादव की सभा हो हर सभा केवल 500 लोग ही नजर आए. इसी लिए शिकरवार पूरे दावे के साथ कहते नजर आए कि वे करीब 2 लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे. 

ये भी पढ़ें:MP Lok Sabha Election Phase 3 Voting LIVE: मतदान शुरू, राजा-महाराजा के साथ मामा की किस्मत दांव पर, इन सीटों पर होगा खेल?