MP Loksabha Election 2024: इंदौर में उल्टा पड़ गया BJP का दांव, वोटिंग प्रतिशत देख बढ़ी लालवानी समेत पार्टी की टेंशन?

एमपी तक

13 May 2024 (अपडेटेड: May 14 2024 8:59 AM)

MP Lok Sabha Election Phase 4 Voting: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान जारी है. इस चौथे चरण में प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. वोटिंग प्रतिशत के आंकड़ो ने सबको चौंका दिया है.

Voting
Voting
Google CTA

MP Lok Sabha Election Phase 4 Voting: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान जारी है. इस चौथे चरण में प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. कई जगहों पर मतदान बड़ी तेजी के साथ तो कई जगहों पर बारिश आंधी और तूफान की वजह से मतदान बहुत धीमा हो रहा है. पहले और दूसरे चरण में हुए कम वेाटिंग प्रतिशत से सब टेंशन में हैं. तो वहीं इंदौर लोकसभा सीट पर भी अभी तक सबसे कम मतदान सामने आया है.

Read more!

इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद से ही ये सीट सुर्खियों में है. यहां पर कांग्रेस की तरफ से नोटा को वोट देने की अपील की थी. जिसके बाद बीजेपी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया था. वोटिंग प्रतिशत के आंकड़ों में इंदौर सबसे पिछड़ा नजर आ रहा है. कई जगह वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा 75 प्रतिशत को पार है, तो वहीं इंदौर में ये आंकड़ा केवल और केवल 60 प्रतिशत है. जो न सिर्फ बीजेपी के लिए चिंता का विषय है बल्कि शासन प्रशासन के लिए भी बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है. 

इंदौर में सबसे कम मतदान 

चौथे चरण में 8 लोकसभा सीटों पर सोमवार शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद 71.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है,
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खरगोन में सबसे ज्यादा 75.79 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद देवास में 74.86 प्रतिशत, मंदसौर में 74.5 प्रतिशत, उज्जैन में 73.03 प्रतिशत, धार में 71.5 प्रतिशत, खंडवा में 70.72 प्रतिशत और इंदौर में सबसे कम 60.53 प्रतिशत मतदान हुआ है. 

ये भी पढ़ें: Ujjain: पीठासीन अधिकारी की बात सुन कांग्रेस प्रत्याशी ने जमकर कर दिया हंगामा, कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन

इन 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

     
लोकसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय
उज्जैन अनिल फिरोजिया महेश परमार
मंदसौर सुधीर गुप्ता दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम अनिता नागर सिंह चौहान कांतिलाल भूरिया
धार सावित्री ठाकुर राधेश्याम मुवेल
इंदौर शंकर लालवानी .........
खरगोन गजेंद्र पटेल पोरलाल खरते
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल

नरेंद्र पटेल