MP: यात्री बस में मिली 8 करोड़ की MD ड्रग, NCB की छापेमारी से यात्रियों में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के मंदसौर में नारकोटिक्स विभाग ने एक यात्री बस से करीब 8 करोड़ रुपये की 8 किलो एमडी ड्रग जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. मालवा क्षेत्र में पैर पसारते ड्रग माफियाओं के खिलाफ यह एक बड़ी कार्रवाई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

बस में मिला ड्रग्स
बस में मिला ड्रग्स

आशुतोष शुक्ला

follow google news

मध्य प्रदेश का मालवा क्षेत्र ड्रग माफियाओं के निशाने पर है. ताजा मामला मंदसौर से सामने आया है, जहां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 करोड़ रुपये की एमडी (MD) ड्रग्स जब्त की है. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

Read more!

बस रोकते ही मच गई अफरातफरी

जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि मंदसौर से नीमच की ओर जा रही एक निजी यात्री बस में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने शहर के प्रमुख सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे पर घेराबंदी की और 'एमआर ट्रैवल्स' की बस को रुकवाया.

जैसे ही टीम ने बस की तलाशी शुरू की, यात्रियों में हड़कंप मच गया. रात के अंधेरे में भारी पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी देखकर इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.

8 किलो ड्रग्स और दो गिरफ्तार

जांच के दौरान टीम ने बस से करीब 8 किलो एमडी ड्रग बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है जो यात्री बनकर बस में सफर कर रहे थे और तस्करी को अंजाम दे रहे थे.

मालवा बनता जा रहा है ड्रग्स का हब?

ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक महीने के भीतर मंदसौर, नीमच और रतलाम क्षेत्र में ड्रग्स की करीब चार फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी हैं. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह साफ है कि मालवा क्षेत्र अब ड्रग्स तस्करी का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

ये भी पढ़ें: Dating App से मिले, शादी का वादा किया फिर... भोपाल के सेप्टिक टैंक में मिले शव की मिस्ट्री हुई सॉल्व, जानें पूरा मामला

    follow google news