MP News: किसानों को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, किस बात की कर दी घोषणा?

नवेद जाफरी

• 12:26 PM • 18 Jun 2024

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृह जिले सिहोर पहुंचे. जहां उन्होंने किसानों को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Google CTA

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने  गृह जिले सिहोर पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले सलकनपुर धाम में जाकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नि साधना सिंह भी मौजूद रहीं. यहां शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए भी दिखाई दिए. जहां शिवराज सिंह चौहान ने किसान सम्मान निधि को लेकर बड़ी जानकारी दी है. 

Read more!

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि के लगभग 20 हजार करोड़ रूपये काशी से किसानों के खाते में डालेंगे. किसानों के कल्याण से ही सरकार का कार्य प्रारंभ हो रहा है. इसी कारण पहला फैसला भी किसानों के हित में और पहला कार्यक्रम भी किसानों के लिए आयोजित किया. इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सरकार की प्राथमिकता किसानों और खेती को बढ़ावा देने पर है.

शिवराज ने बनाया 100 दिन का रोड मैप

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उनकी टीम ने 100 दिनों की कार्य योजना बनाई है. जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस योजना के तहत खेती और किसान तेजी से कैसे आगे बढ़ें, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा, "हम सब पूरी तरह से समर्पित हैं कि हमारा हिंदुस्तान हमारे गांवों में बसा है और ग्रामीण विकास भी हमारी प्राथमिकता है"


आपको बता दें केंद्रीय मंत्री बनने के बाद, शिवराज सिंह चौहान रविवार को पहली बार भोपाल पहुंचे थे . यहां उन्होंने रोड शो के जरिए जनता का धन्यवाद दिया. इस दौरान जनता ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. 

स्थानीय लोगों से मुलाकात

शिवराज सिंह चौहान अक्सर जनता के बीच पहुंच जाते हैं. कई बार देखा गया है जब वे अचानक भीड़ में पहुंच गए. यहां भी उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना और उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार किसानों और ग्रामीण विकास के लिए काम करेंगी है. इस दौरान वहां मौजूद लोग मामा-मामा और भैया के नारे भी लगाते नजर आए. 

ये भी पढ़ें: MP News: इन शहरों में 24 घंटे गुलजार रहेंगे बाजार! CM मोहन यादव ने किया ऐलान