MP News: दिल्ली में बने मध्यप्रदेश भवन को लेकर आ रही ये खबर, दे सकती है नए विवाद को जन्म

अभिषेक शर्मा

29 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 29 2023 11:37 AM)

MP News: नई दिल्ली स्थित चाणक्यपुरी क्षेत्र में जीसस एंड मेरी मार्ग पर बने मध्यप्रदेश भवन को लेकर चौकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. मध्यप्रदेश भवन में बने 24 कर्मचारी क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों के लिए अब तक अलग से मीटर लगाकर विद्युत कनेक्शन नहीं मिला है, जिसकी वजह से कर्मचारी क्वार्टर की […]

Madhya Pradesh Bhawan CM Shivraj Singh Chouhan mp news mp government BJP
Madhya Pradesh Bhawan CM Shivraj Singh Chouhan mp news mp government BJP
Google CTA

MP News: नई दिल्ली स्थित चाणक्यपुरी क्षेत्र में जीसस एंड मेरी मार्ग पर बने मध्यप्रदेश भवन को लेकर चौकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. मध्यप्रदेश भवन में बने 24 कर्मचारी क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों के लिए अब तक अलग से मीटर लगाकर विद्युत कनेक्शन नहीं मिला है, जिसकी वजह से कर्मचारी क्वार्टर की बिजली भी मध्यप्रदेश भवन को मिले बिजली कनेक्शन से दी जा रही है और उसका भुगतान मध्यप्रदेश सरकार को करना पड़ रहा है. इसी तरह कर्मचारी क्वार्टर के आबंटन में भी नियमों का पालन नहीं किए जाने की खबर सामने आ रही है.

Read more!

इससे पहले मध्यप्रदेश भवन की निर्माण क्वालिटी को लेकर भी सवाल खड़े हो चुके हैं. 150 करोड़ रुपए की लागत से 108 कमरों वाले इस नए मध्यप्रदेश भवन का निर्माण मध्यप्रदेश सरकार ने दिल्ली में कराया है. 5 स्टार सुविधाओं से लैस इस मध्यप्रदेश भवन को काफी भव्य रूप दिया गया है लेकिन इसके संचालन में कई तरह की अनियमितताओं की शिकायतें भी सामने आ रही हैं.

एमपी भवन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी महीने में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस मध्यप्रदेश भवन का उद्घाटन किया था. इसके बाद यहां रहने कर्मचारी आ गए थे लेकिन उनको अलग से बिजली मीटर देकर विद्युत कनेक्शन नहीं दिए गए. मध्यप्रदेश भवन को मिले बिजली कनेक्शन से ही कर्मचारियों के क्वाटर्स की बिजली सप्लाई की जा रही है,जिसके कारण मध्यप्रदेश सरकार को उनके बिजली बिलों की राशि का भी भुगतान करना पड़ रहा है.

रेजिडेंस कमिश्नर ने स्वीकारा, कर्मचारी क्वाटर्स को नहीं मिले हैं बिजली कनेक्शन

इस संबंध में जब एमपी तक ने मध्यप्रदेश भवन के रेजिडेंस कमिश्नर पंकज राग से बात की तो उन्होंने स्वीकार किया कि फिलहाल कर्मचारी क्वाटर्स में रहने वाले कर्मचारियों को अलग से बिजली कनेक्शन नहीं दिए गए हैं. लेकिन जल्द दिए जाएंगे और अब तक जो भी बिजली इन लोगों ने जलाई है, जिसका भुगतान मध्यप्रदेश सरकार ने किया है, उसकी प्रतिपूर्ति एक ऐवरेज निकालकर इनके वेतन से कर लिया जाएगा. वहीं नियमित कर्मचारियों को क्वाटर्स आबंटन में भी गड़बड़ी किए जाने की शिकायत सामने आई है. जिसे लेकर जल्द ही मध्यप्रदेश भवन के कर्मचारी सीएम शिवराज सिंह चौहान को पूरे मामले से अवगत कराएंगे.

ये भी पढ़ें- MP के इस वैज्ञानिक ने निभाई चंद्रयान-3 में महत्वपूर्ण भूमिका, पूरे मध्यप्रदेश में उत्सव का माहौल