Madhya Pradesh League 2025: MPL सीजन-2 के आगाज के मौके पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने याद किया अपना बचपन

न्यूज तक डेस्क

07 Jun 2025 (अपडेटेड: Jun 7 2025 10:43 PM)

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दौरान MPL के सफल आयोजन के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तारीफ की.

Madhya Pradesh Premier League 2025, MPL season 2, Jyotiraditya Scindia cricket speech, MP cricket league schedule, Gwalior cricket matches
तस्वीर: एमपी तक.
Google CTA

मध्य प्रदेश लीग (MPL) का आगाज हो चुका है. सीजन-2 के अनाउंसमेंट के मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि किस तरह उन्हें उनके स्वर्गीय पिता माधवराव सिंधिया जी के साथ दुनियाभर के महान क्रिकेटरों के साथ संवाद करने का अवसर मिला था. उन्होंने कहा तब से लेकर आज तक क्रिकेट में बहुत ज्यादा बदलाव आ गया है.

Read more!

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दौरान MPL के सफल आयोजन के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तारीफ की. ध्यान देने वाली बात है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के ऑब्जर्वेशन में ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट संघ (GDCA) की तरफ आयोजित इस लीग के दूसरे सीजन की मेजबानी भी ग्वालियर ही कर रहा है. इस लीग का मीडिया पार्टन MP tak है. 

लीग की शुरूआत 12 जून को माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पहले मैच से होगी. इसमें शाम साढ़े 7 बजे ग्वालियर चीता और चंबल घड़ियाल एक दूसरे से भिड़ेंगे. 13 जून को दो मैच होंगे. इसमें  शाम 3 बजे जबलपुर रॉयल लॉयंस और भोपाल लेपर्ड्स की टक्कर होगी. शाम साढ़े 7 बजे बुंदेलखंड बुल्स और रीवा जगुआर्स का मुकाबला होगा. लीग का फाइनल मुकाबला 24 जून को होगा. इसमें साढ़े 3 बजे महिलाओं की टीम की मुकाबला होगा. शाम साढ़े 7 बजे से पुरूषों की टीमें फाइनल में उतरेंगी. 

इस दिन भिड़ेंगी महिलाओं की टीम 

इस सीजन में महिलाओं की 3 टीमें उतर रही हैं. महिलाओं की टीम में चंबल घड़ियाल, भोपाल वुल्व्स और बुंदेलखंड बुल्स हैं. महिलाओं का पहला मैच 19 जून को 11 बजे होगा. इसमें भोपाल वुल्व्स और बुंदेलखंड बुल्स आमने-सामने होंगी. दूसरा मैच 20 जून को होगा. इसमें बुंदेलखंड बुल्स और चंबल घड़ियाल के बीच मुकाबला होगा. तीसरा मैच 21 जून को होगा. ये मैच चंबल घड़ियाल और भोपाल वुल्व्स के बीच होगा. इन मैच में ज्यादा अंक पाने वाली दो टीम 24 जून को सीधे फाइनल में भिड़ेंगी. 

यहां देखें मैच का पूरा शेड्यूल