थाइलैंड से लड़कियां बुलाईं....मध्यप्रदेश के वाटरपार्क में गर्मी से राहत दिलाने के नाम पर ये क्या हो रहा?

रतलाम के एक वाटर पार्क परिसर में चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने गुप्त रूप से छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर थाईलैंड की युवतियों समेत कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है.

मध्य प्रदेश के वॉटरपार्क में ये क्या हो रहा है
मध्य प्रदेश के वॉटरपार्क में ये क्या हो रहा है

गौरव जगताप

follow google news

मध्य प्रदेश के रतलाम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नामी वाटर पार्क परिसर के अंदर चल रहे स्पा सेंटर (Spa Centre) पर पुलिस ने अचानक गुप्त छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को भनक न लगे, इसके लिए अधिकारियों ने पूरी प्लानिंग को बेहद गोपनीय रखा था. छापे के दौरान पुलिस ने मौके से थाईलैंड की लड़कियों सहित कई संदिग्धों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है.

Read more!

स्थानीय पुलिस को भी नहीं थी भनक

अधिकारियों के मुताबिक, रतलाम के इस वाटर पार्क परिसर में संचालित स्पा सेंटर को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं. शिकायत थी कि यहां स्पा की आड़ में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने एक स्पेशल टीम का गठन किया.

सूचना लीक न हो, इसके लिए स्थानीय पुलिस थाने को भी इस रेड की भनक नहीं लगने दी गई. ऑपरेशन शुरू होने से ठीक पहले कार्रवाई में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन भी अधिकारियों ने अपने पास सुरक्षित रखवा लिए थे.

ग्राहक बनकर अंदर घुसी पुलिस

स्पा सेंटर के काले कारनामों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस ने फिल्मी अंदाज में जाल बिछाया. टीम के कुछ सदस्य फर्जी ग्राहक (बोगस कस्टमर) बनकर स्पा सेंटर के अंदर दाखिल हुए. जैसे ही वहां मौजूद स्टाफ ने पैसे लेकर संदिग्ध गतिविधियों के लिए हामी भरी, बाहर मुस्तैद पुलिस टीम ने तुरंत परिसर को चारों तरफ से घेर लिया और छापा मार दिया.

थाईलैंड की युवतियां और कई लोग गिरफ्तार

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से वाटर पार्क और स्पा सेंटर परिसर में हड़कंप मच गया. तलाशी के दौरान स्पा सेंटर के कमरों से थाईलैंड की लड़कियों समेत कई युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी जब्त की हैं. फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है और पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

    follow google news