MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 25 मार्च को बढ़ेगी तपिश, जानें कब से शुरू होगा बारिश और आंधी का दौर

मध्य प्रदेश में 25 मार्च को गर्मी का असर बढ़ेगा और तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, 26 मार्च से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जबलपुर और सागर संभाग सहित 20 जिलों में फिर से बारिश और आंधी के आसार है.

MP Weather Update:
MP Weather Update:

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather 25 March: मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में लगातार बदल रहा है. पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 25 मार्च 2026 को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी का असर और बढ़ेगा हालांकि महीने के आखिरी दिनों में एक बार फिर बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है.

Read more!

25 मार्च को कैसा रहेगा तापमान?

कल यानी 25 मार्च को मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है. फिलहाल प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच चुका है:

  • नर्मदापुरम: यहां तापमान 37.7 डिग्री तक पहुंच गया है, जो प्रदेश में सबसे गर्म रहा.
  • भोपाल व इंदौर: इन शहरों में पारा 33 से 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
  • उज्जैन व खरगोन: यहां भी भीषण गर्मी का अहसास होगा, जहाँ तापमान 35-37 डिग्री के करीब रह सकता है.

मार्च के अंत में फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम

राहत की बात यह है कि भीषण गर्मी का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं खिंचेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 26 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है. इसका असर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा.

जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के लगभग 20 से अधिक जिलों में इस नए सिस्टम की वजह से गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: MP Crime: डॉक्टर बना जल्लाद! पत्नी का गला घोंटा, फिर कार में जिंदा जलाया, वजह चौंकाने वाली

    follow google news