MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम जारी है. उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है. इस बीच मौसम विभाग ने 8 फरवरी से एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने की चेतावनी दी है जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा.
ADVERTISEMENT
8 फरवरी को मौसम का हाल
8 फरवरी को मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत 30 से ज्यादा जिलों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों तक ठंडी हवाएं पहुंच रही हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाले नए सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश के आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी.
इन जिलों में अलर्ट
ग्वालियर-चंबल संभाग में कोहरे का असर सबसे ज्यादा रहेगा, जहां विज़िबिलिटी (दृश्यता) 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है. ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना और शिवपुरी जैसे जिलों में विज़िबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी हल्के से मध्यम कोहरे के साथ ठंड का एहसास बना रहेगा.
बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 8 फरवरी को सक्रिय होने वाले सिस्टम के प्रभाव से 10 फरवरी के आसपास प्रदेश के कई हिस्सों में मावट यानी बेमौसम बारिश हो सकती है. बारिश होने से तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आएगी, जिससे सर्दी का एक और दौर शुरू हो सकता है.फिलहाल राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें: इंदौर में हनीट्रैप में फंसे वकील साहब, मामला खुला तो 2 शादी और साजिश की पूरी कहानी पता चली
ADVERTISEMENT

