MP Weather: ग्वालियर में मौसम का तांडव, आंधी-बारिश में ढहे मकान, 19 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

एमपी तक

• 08:22 PM • 07 Jul 2024

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश कहर बरपा रही है. आलम यह है कि भारी बारिश के चलते सड़क हो या मकान सब ठेर होते नजर आ रहे हैं

mp_weather_update
mp_weather_update
Google CTA

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश कहर बरपा रही है. आलम यह है कि भारी बारिश के चलते सड़क हो या मकान सब ठेर होते नजर आ रहे हैं. ग्वालियर में कुछ ही देर में भारी बारिश का कहर ऐसा सामने आया कि मकान तो मकान सामने बनी सड़क का भी यह हाल खस्ता हो गया. यहां भारी बारिश के चलते काफी पुराना मकान कुछ ही देर में भरभरा कर गिर पड़ा मकान तो मकान सड़क का हाल ऐसा हो गया जैसे कोई कुआं हो.  राहत की बात यह रही कि यहां कोई जनहानि नहीं हुई.

Read more!

आपको बता दें ग्वालियर चंबल में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. सड़क हो गली हो हर तरफ पानी ही पानी सड़कें तालाब में तब्दील होती हुई.  ग्वालियर में मूसलाधार बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जून जुलाई की बारिश का कोटा केवल 6 दिन में ही पूरा हो गया है. मौसम विभाग ने भी ग्वालियर चंबल संभाग को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. यही वजह है कि ग्वालियर चंबल के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है.

ग्वालियर में बारिश का कहर

हालात यह हैं कि सड़क से लेकर मकानों तक पानी भर रहा है. लोग परेशान हो रहे हैं. एमपी में मानसून का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने के बाद ग्वालियर चंबल में भारी बारिश का दौर देखा जा रहा है. यही वजह है कि भारी बारिश ग्वालियर के लोगों के लिए भी मुसीबत बनकर आ गई. भिंड के गोहद में शनिवार को हुई भारी बारिश से कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है. यहां मुख्य मार्ग की सड़क धंस गई. 

मौसम विभाग का इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही अशोकनगर, शहडोल, नीमच, मुरैना, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, राजगढ़, मंदसौर, भिंड और आगर-मालवा समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: Heavy Rain in Sheopur: भारी बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी, बाढ़ में डूबे मंदिर-अस्पताल, ऐसे करना पड़ा रेस्क्यू