MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक देने को तैयार, शनिवार से ही दिखने लगा असर, जानें, बारिश का हाल

एमपी तक

• 02:39 PM • 22 Jun 2024

MP Weather News: मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक देने को तैयार खड़ा है. प्री-मानसून गतिविधियां लगातार चल रही हैं. मध्यप्रदेश के कई शहरों में तेज बारिश और आंधी आ चुकी है. अगले 48 घंटे में मध्यप्रदेश के हर शहर में मानसून के प्रवेश करने के अनुमान मौसम विभाग लगा रहा है.

 Rain in Madhya Pradesh
Rain in Madhya Pradesh
Google CTA

MP Weather News: मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक देने को तैयार खड़ा है. प्री-मानसून गतिविधियां लगातार चल रही हैं. मध्यप्रदेश के कई शहरों में तेज बारिश और आंधी आ चुकी है. अगले 48 घंटे में मध्यप्रदेश के हर शहर में मानसून के प्रवेश करने के अनुमान मौसम विभाग लगा रहा है. मौसम विभाग शनिवार से ही कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है.

Read more!

नर्मदापुरम और सीहोर में तो शनिवार दोपहर को ही बारिश हो गई. वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर जैसे शहरों में अगले 48 घंटे में मानसून के प्रवेश कर जाने की संभावनाएं मौसम विभाग जता रहा है. वहीं छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर जैसे जिलों में तो मानसूनी बारिश ने बीते शुक्रवार को ही दस्तक दे दी थी. मानसून के इन जिलों में आ जाने की वजह से यहां का मौसम काफी अच्छा हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है.

मौसम विभाग के अनुसार देवास, हरदा, रीवा, सीधी, शहडोल, छतरपुर, खजुराहो में शनिवार को ही हल्की बारिश होने, तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावनाएं जताई है. इसी तरह ग्वालियर, दतिया, बैतूल, शाजापुर, राजगढ़, अशोकनगर, विदिशा, उज्जैन, आगर मालवा, सिंगरौली जैसे जिलों में भी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जता दी है.

बीते रोज भोपाल और सीहोर में हुई 5 इंच बारिश

बीते शुक्रवार को भोपाल और सीहोर में 5 इंच बारिश हुई. जिसकी वजह से भोपाल की सड़कों से लेकर ताल तलैया तक पानी भरपूर भर गया था. मौसम में ठंडक आ चुकी है और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल चुकी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार करीब 8 जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है. शेष में अगले दो दिन में मानसूनी बारिश अपना असर दिखा देगी. सबसे आखिर में ग्वालियर-चंबल में मानसूनी बारिश के प्रवेश करने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है.

ये भी पढ़ें- MP Weather: मॉनसून की दस्तक से शुरू हुई झमाझम बारिश, राजगढ़ समेत इन जिलों में अलर्ट! मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट