MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

एमपी तक

• 08:06 AM • 07 Jul 2024

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. कई जगह पर बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं, प्रदेश भर में पिछले 24 घंटों से बारिश का दौर जारी है.

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात
Google CTA

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. कई जगह पर बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं, प्रदेश भर में पिछले 24 घंटों से बारिश का दौर जारी है. यही कारण है कि खरगोन, शिवपुरी, शाजापुर समेत कई जिलों में नदी नालें उफान पर देखने को मिल रहे हैं. शिवपुरी जिले में शुक्रवार रात से हुई बारिश के बाद कई नदियां उफान पर हैं. मौसम विभाग की माने तो आने अगले चौबीस घंटे बारिश का दौर थमता दिखाई नहीं दे रहा है. 

Read more!

मौसम विभाग की माने तो दो ट्रफ और तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी प्रदेश में देखने को मिल रही है. जिसके  कारण प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी है. यह दौर अगले 48 घंटो से भी अधिक जारी रहने का अनुमान है. 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा जिले में भारी बारिश यानि बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, तो वहीं प्रदेश के आगर, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बालाघाट, बैतूल, भिंड, भोपाल,  बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा , दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी,  गुना, ग्वालियर, हरदा,  होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर,  झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर,  नीमच,पन्ना,  रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा,सागर, सतना, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, श्योपुर, श्योपुर, सीधी, सिंगरोली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, विदिशा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

श्योपुर में बाढ़ जैसे हालात

श्योपुर में सड़कों पर इतना पानी भर गया कि यहां नाव चलाकर लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा है. खाड़ नाला के उफान पर आने से यहां बाढ़ की स्थिति बन गई. श्योपुर का राजस्थान के कोटा और बारां से संपर्क टूट गया. शनिवार को कलेक्टर और एसपी ने हालात का जायजा लिया है. रेस्क्यू के लिए एसडीईआरएफ की टीम को बड़ौदा में तैनात किया गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण श्योपुर जिले के अधिकतर नदी नाले उफान पर हैं. यही कारण है कि प्रशासन की तरफ से भी घर पर रहने की ही अपील की गई है.

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से उफान पर नदी-नाले, यहां बन गए बाढ़ जैसे हालात