MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक बदली करवट, जबलपुर समेत 4 जिलों में अलर्ट! IMD ने दिया बड़ा अपडेट

न्यूज तक

07 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 7 2024 8:57 AM)

MP Weather update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. पिछले 1 हफ्ते से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है. आज कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है.

point

कुछ दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर थमा रहेगा. 

MP Weather update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. पिछले 1 हफ्ते से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है. लेकिन फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से राहत भरी खबर सामने आयी है. मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक भीषण बारिश से राहत मिलेगी. हालांकि आज कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

Read more!

मौसम विभाग ने आज जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी और उमरिया जिलों में भारी बारिश के संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. 

इन जिलों में भी होगी बरसात

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, खरगोन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, शहडोल,सीधी, सिंगरौली, दमोह, रीवा, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है. वहीं भोपाल, इंदौर समेत अन्य जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं. 

मध्य प्रदेश में औसत से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कुछ जिलों में आज तेज बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं फिलहाल कुछ दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर थमा रहेगा. 

ये भी पढ़ें: MP Weather: मौसम विभाग ने जारी किया मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसी होगी बारिश