MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

न्यूज तक

• 04:59 PM • 23 Jul 2026

मध्य प्रदेश में 24 जुलाई को मानसून सक्रिय रहेगा. कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी चेतावनी है. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई शहरों में बारिश के साथ तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.

MP Weather Update
MP Weather Update
Google CTA

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में है. शुक्रवार 24 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है.

Read more!

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बड़वानी और धार जिले में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है. वहीं सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, सतना और कटनी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 153 मिमी बारिश नसरुल्लागंज में हुई. गैरतगंज में 135.4 मिमी और सिवनी में 122 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा सुल्तानपुर, धनौरा, मंदसौर, भोपाल, सीहोर, रायसेन और कटनी समेत कई इलाकों में भी जोरदार बारिश हुई.

इन शहरों में ऐसा रहेगा तापमान

  • आज भोपाल में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
  • इंदौर में दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है.
  • ग्वालियर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है.
  • जबलपुर में 26 डिग्री अधिकतम और 22 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकता है.
  • रीवा में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है.
  • सागर में दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा.
  • नर्मदापुरम में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि खंडवा में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है.
  • छिंदवाड़ा में अधिकतम 25 डिग्री और सिवनी में करीब 24 डिग्री तापमान रहने की संभावना है.

क्यों बदल गया मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ फिलहाल राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश और बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है. इसके साथ पूर्व-पश्चिम शियर जोन और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है. यही वजह है कि बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं.