MP में मौसम का यू-टर्न, कहीं तपिश तो कहीं बौछारें, 28 फरवरी के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट!

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग दिख रहे हैं. 28 फरवरी को खरगौन और खंडवा जैसे जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार जा सकता है, वहीं बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी में हल्की बारिश की संभावना है. पचमढ़ी अब भी सबसे ठंडा है. 2 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम फिर बदल सकता है.

MP Weather
MP Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather: मध्य प्रदेश में फरवरी के आखिरी दिन मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल द्वारा 27 फरवरी को जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल कोई बड़ी मौसमी चेतावनी नहीं है. 28 फरवरी को भी ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. 

Read more!

पिछले 24 घंटों का मौसम कैसा रहा?

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. वहीं इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 से 2.3 डिग्री अधिक रहा. 

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में रिकॉर्ड हुआ. 

इन जिलों में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान

सबसे ठंडा इलाका पचमढ़ी (9.6°C) रहा. इसके अलावा करौंदी (कटनी) में 10.2°C, कल्याणपुर (शहडोल) में 10.7°C, अमरकंटक (11.9°C) और राजगढ़ में 12.6°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ.

वहीं रात में सबसे ज्यादा गर्मी कन्नौद (देवास) में 19.5°C, मरुखेड़ा (नीमच) में 18.5°C, सागर में 18.4°C, नर्मदापुरम में 18.2°C और आगर में 17.3°C दर्ज की गई. 

अधिकतम तापमान की बात करें तो खरगोन (35.2°C), खंडवा (35.1°C), खजुराहो (34.0°C), बैरसिया-भोपाल (33.8°C) और विदिशा (33.5°C) सबसे गर्म रहे. वहीं पचमढ़ी (27.0°C) और अमरकंटक (27.4°C) अपेक्षाकृत ठंडे रहे. 

28 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्ना जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है. 

भोपाल और आसपास के इलाकों में 28 फरवरी की सुबह तक आसमान आंशिक रूप से बादल रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. 

अगले 48 घंटे और आगे का रुख

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही विस्तारित पूर्वानुमान में भी 28 फरवरी से 8 मार्च तक पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 

    follow google news