MP Weather News: कहीं बादलों का डेरा तो कहीं तेज हवाओं का पहरा, जानें 4 फरवरी को कैसा रहेगा आपके इलाके के मौसम का हाल

Madhya Pradesh Weather 4 February: मध्य प्रदेश में 4 फरवरी को अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, हालांकि बेगमगंज जैसे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.

MP weather update
मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों का डेरा है. ऐसे में आम जनता के मन में सवाल है कि आज यानी 4 फरवरी को मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अब मौसम साफ होने की ओर है, लेकिन ठंड का असर बरकरार रहेगा.

Read more!

4 फरवरी को कैसा रहेगा तापमान?

4 फरवरी को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग सहित उत्तरी हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

  • अधिकतम तापमान- मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया और टीकमगढ़ जैसे शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 
  • न्यूनतम तापमान- रात की बात करें तो ठंड अभी पीछा नहीं छोड़ने वाली है. मुरैना, अंबाह, ग्वालियर और डबरा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे रात और सुबह के समय कनकनी महसूस होगी.

क्या 4 फरवरी को होगी बारिश?

किसानों और आम लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि 4 फरवरी को प्रदेश में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन लगभग सभी शहरों में मौसम साफ और सामान्य रहेगा. हालांकि, बेगमगंज जैसे कुछ इक्का-दुक्का इलाकों में बहुत ही हल्की छिटपुट बूंदाबांदी या सिर्फ बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है. इसके अलावा, बिजली गिरने (वज्रपात) की भी कोई संभावना नहीं जताई गई है.

तेज हवाओं का अलर्ट

भले ही बारिश का अनुमान कम हो लेकिन कुछ जिलों में हवा की गति सामान्य से ज्यादा रह सकती है. इनमें अलीराजपुर, धार, झाबुआ, बालाघाट, छिंदवाड़ा और रतलाम शामिल हैं, जहां तेज हवाओं के कारण ठंड का अहसास बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: MP में प्रेमी जोड़े का जानलेवा स्टंट, चलती बाइक पर पेट्रोल टैंक पर बैठकर प्रेमिका ने डाली बाहें, वीडियो आया सामने

    follow google news