MP Weather Update: धूल भरी आंधी, तेज बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

न्यूज तक

• 07:08 AM • 21 Jun 2024

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है. मध्यप्रदेश में मानसून अब दो से तीन दिन में एंटर हो सकता है. कई दिन से ठहरा मानसून अब आगे बढ़ गया है.

mp weather
mp weather
Google CTA

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छिंदवाड़ा और जबलपुर जैसे जिलों के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. तो राजधानी भोपाल में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. मध्यप्रदेश में मानसून अब दो से तीन दिन में एंटर हो सकता है. कई दिन से ठहरा मानसून अब आगे बढ़ गया है. मानसून की दस्तक से पहले प्रदेश भर में आंधी बारिश का दौर जारी है. 

Read more!

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की तरफ से छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, उमरिया में आंधी, बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. तो वहीं सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, रायसेन, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक और आंधी चलने की संभावना जताई है. 

किस वजह से मिल रहा गर्मी का कहर देखने?

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है. लेकिन, लोकल कन्वेटिव एक्टिविटीज की वजह से कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है. अन्य जिले जैसे छिंदवाड़ा और जबलपुर, ग्वालियर आदि में अच्छी बारिश हो सकती है. हालांकि केरल में मानसून की एंट्री एकदम सही समय पर हुई है. लेकिन फिलहाल मानसून अब ठहर गया है. जिसकी वजह से मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हीट वेव का असर भी देखने को मिल रहा है. 

ग्वालियर फिर रहा सबसे गर्म

प्रदेश के कई जिलों में अभी भी तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है. प्रदेश के किसी  भी जिले में हीट वेव की चेतावनी दर्ज नहीं की गई है. ग्वालियर का तापमान एक बार फिर प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. जहां का तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: MP Weather: मानसून की एंट्री को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट, MP के इन जिलों में अगले कुछ घंटे में हो सकती है बारिश