MP Weather: सूरज के तेवर हुए तल्ख, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की 'Heat Wave' की चेतावनी

मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है. रतलाम और नर्मदापुरम में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जहां मौसम विभाग ने लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, 14 मार्च से नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है.

MP Weather
MP Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज अब तेजी से बदलने लगे हैं और सूरज की तपिश लोगों को सताने लगी है. मार्च के महीने में ही प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छूने लगा है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, जहां रतलाम जैसे जिलों में तीव्र लू (Severe Heat Wave) ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है.

Read more!

कैसा रहेगा 13 मार्च का मौसम?

आने वाली 13 मार्च को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. भोपाल स्थित मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान साफ रहेगा और धूप का प्रभाव तेज होगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम के तेवर कुछ नरम पड़ सकते हैं.

जिलों के तापमान का हाल: कहीं तपिश तो कहीं हल्की राहत

प्रदेश में तापमान का वितरण काफी असमान बना हुआ है. जहां कुछ शहरों में रातें अभी भी ठंडी हैं, वहीं दोपहर का तापमान पसीने छुड़ा रहा है.

सबसे गर्म जिले (अधिकतम तापमान): प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी रतलाम में रिकॉर्ड की गई है, जहां पारा 40.0°C तक पहुंच गया है. इसके ठीक पीछे नर्मदापुरम 39.9°C के साथ दूसरे नंबर पर है. धार में तापमान 39.4°C, बड़वानी के तालुन में 39.3°C और भोपाल के बैरसिया में 38.9°C दर्ज किया गया है.

सबसे ठंडे स्थान (न्यूनतम तापमान): रातों की ठंडक की बात करें तो पचमढ़ी अभी भी प्रदेश में सबसे ठंडा बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 11.2°C रहा. कटनी के करौंदी में 11.4°C, शहडोल के कल्याणपुर में 12.7°C और सतना के चित्रकूट में 13.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा मंदसौर और राजगढ़ में रात का पारा 14.0°C के आसपास बना हुआ है. राजधानी भोपाल की बात करें तो यहाँ 13 मार्च को अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास रहने की संभावना है.

 

    follow google news