MP Weather: मध्य प्रदेश में 26 अप्रैल 2026 को मौसम पूरी तरह गर्म और शुष्क बना रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (भोपाल केंद्र) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर रहेगा. दिन के समय तापमान 42°C के आसपास पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना रहेगा.
ADVERTISEMENT
प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
26 अप्रैल को पूरे मध्य प्रदेश में मौसम साफ और सूखा रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. हवा की औसत गति 14 से 16 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है. भोपाल और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 26°C तक जा सकता है.
इन जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. इनमें रायसेन, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, सतना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा शामिल हैं. इन इलाकों में दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं.
कौन सबसे गर्म, कौन सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार खजुराहो (छतरपुर) में सबसे ज्यादा 43.9°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि नौगांव 43.5°C और रतलाम 43.2°C के साथ सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहे.
वहीं सबसे कम तापमान पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 32.4°C दर्ज किया गया. अमरकंटक में 37.2°C और नीमच के मरुखेड़ा में 39.1°C तापमान रहा.
न्यूनतम तापमान भी बढ़ा
रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. कन्नौद (देवास) में 28.8°C, शिवपुरी में 27.3°C और नीमच के मरुखेड़ा में 27°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ.
वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 14.2°C और कटनी के करौंदी में 17.8°C दर्ज किया गया.
पूरे प्रदेश में बारिश गायब
मौसम विभाग के अनुसार पिछले कई दिनों से प्रदेश में बारिश नहीं हुई है और 26 अप्रैल को भी सभी जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा.
dwr
साप्ताहिक रिपोर्ट में भी यही संकेत है कि ज्यादातर जिलों में बारिश की स्थिति 'ड्राई' बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी बड़े बदलाव की संभावना कम है.
कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चली हैं. जबलपुर में 44 किमी/घंटा, उज्जैन में 43 किमी/घंटा और सीहोर-सागर में करीब 39 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई.
अगले 5 दिनों का ट्रेंड
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. गर्मी का असर जारी रहेगा और तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा.
ADVERTISEMENT


