MP Weather Update: मध्य प्रदेश में IMD ने जारी किया हीटवेव और 'वार्म नाइट' का अलर्ट, जानें 16 मई को आपके इलाके में कितनी पड़ेगी गर्मी

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है. मौसम विभाग ने कई इलाके में बढ़ी गर्मी की वजह से लोगों को घर से सिर्फ काम के लिए ही बाहर निकलने की सलाह दी है. ये कौन से इलाकें हैं.. इस रिपोर्ट में विस्तार से पढ़िए

मध्य प्रदेश में गर्मी की थपेड़
मध्य प्रदेश में गर्मी की थपेड़

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार 16 मई 2026 को पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है.

Read more!

मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों के लिए हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही, रात के समय भी राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम वैज्ञानिकों ने 'वार्म नाइट' (गर्म रात) की चेतावनी भी दी है, जिसका मतलब है कि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी अधिक रहेगा. 

जिलों के अनुसार सिलसिलेवार मौसम का हाल

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश को मुख्य रूप से दो हिस्सों (पश्चिमी और पूर्वी) में बांटकर देखें, तो जिलों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी:

1. पश्चिमी मध्य प्रदेश (इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन संभाग)- इस क्षेत्र में सूरज की सीधी तपिश और राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है.

ग्वालियर और चंबल संभाग (ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया)- यह इलाका 16 मई को राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रह सकता है. यहां दोपहर के वक्त लू के थपेड़े (हीटवेव) चलेंगे और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है.

भोपाल और इंदौर संभाग (भोपाल, इंदौर, धार, उज्जैन, देवास)- इन जिलों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होगा. इंदौर और भोपाल में पारा 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

निमाड़ क्षेत्र (खंडवा, खरगोन, बड़वानी)- यहां भी सूरज के तीखे तेवर रहेंगे. रात के समय भी यहां 'वार्म नाइट' जैसी स्थिति रहेगी, जिससे रातें बेहद उमस भरी और गर्म होंगी. 

2. पूर्वी मध्य प्रदेश (जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग)- पूर्वी हिस्से में पिछले दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी का असर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और मौसम शुष्क (Dry) हो गया है.

जबलपुर और सागर संभाग (जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह)- इन जिलों में 16 मई को मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा.

रीवा और शहडोल संभाग (रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली)- उत्तर प्रदेश से सटे इन जिलों में गर्म हवाएं (लू) चलने की आशंका है. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: धार भोजशाला विवाद: हाई कोर्ट के फैसले पर भड़के शहर काजी, कहा- 'यह एकपक्षीय फैसला, हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे'

    follow google news