MP Weather Update: 16 मार्च को मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चलते रीवा, सतना और शहडोल समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

MP Weather
MP Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather Update 16 March: मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी का तांडव शुरू हो गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. हालांकि, चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच अब राहत की खबर सामने आई है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने वाला है.

Read more!

16 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. 

गर्मी से मिलेगी मामूली राहत

पिछले कुछ दिनों से नर्मदापुरम 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी तापमान 37-38 डिग्री के आसपास बना हुआ है. 16 मार्च को होने वाली इस बूंदाबांदी और बादलों की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को हीट स्ट्रोक और लू जैसी स्थिति से थोड़ी राहत मिलेगी.

तेज हवाओं का भी अलर्ट

बारिश के साथ-साथ इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी बादलों की आवाजाही की वजह से धूप का असर कम रहेगा. हालांकि, रात के तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है, जिससे उमस महसूस हो सकती है. 

किसानों के लिए सलाह

बेमौसम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मार्च के महीने में फसलों की कटाई और भंडारण का काम जोरों पर होता है, ऐसे में अचानक होने वाली बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है.

ये भी पढ़ें: 'पति के अपनी ही सगी बहन से हैं संबंध', भोपाल महिला आयोग की जनसुनवाई में पत्नी ने खोले हैरान कर देने वाले राज

    follow google news