MP Weather Update: 24 मार्च को भी थमेगा नहीं बारिश का दौर, नए पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई चिंता, जानें अपने जिले का हाल

मध्य प्रदेश में 24 मार्च को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. बेमौसम बरसात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन कटाई के लिए तैयार फसलों को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं.

MP Weather
MP Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में मौसम के मिजाज में आए बदलाव ने सबको हैरान कर दिया है. बिन मौसम बरसात ने जहां आम जनता को गर्मी से थोड़ी राहत दी है, वहीं खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह आफत बनकर आई है. मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता के चलते 24 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है.

Read more!

24 मार्च को कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे मध्य प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में बादलों का डेरा जमा हुआ है. 24 मार्च को इंदौर, देवास, अलीराजपुर, मंदसौर और शिवपुरी जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. उत्तर भारत से आ रही एक लंबी ट्रफ लाइन की वजह से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है जिससे अचानक तेज आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं.

किसानों की बढ़ी परेशानी

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने सबसे ज्यादा चोट किसानों पर पहुंचाई है। खेतों में गेहूं और सरसों की फसल कटाई के लिए तैयार है, ऐसे में बारिश और तेज हवाओं से फसल के गिरने का डर बना हुआ है. अगर 24 मार्च को भी बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो सब्जियों और फलों के बागानों को भी भारी नुकसान हो सकता है. कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर ढक कर रखें.

तापमान में गिरावट और 'हीटवेव' से राहत

राहत की बात यह है कि लगातार हो रही बारिश और बादलों की वजह से फिलहाल मध्य प्रदेश में 'हीटवेव' यानी लू की कोई संभावना नहीं है. दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है जिससे मार्च के अंत में भी लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक तापमान में कोई बड़ी बढ़ोत्तरी नहीं होगी और मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: MP में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस! CM सीएम मोहन यादव ने एक ही दिन में दो जिलों के मुखियाओं को हटाया

    follow google news