MP Weather: मौसम का अतरंगी मिजाज, कहीं लू तो कहीं बारिश का कहर, खंडवा-खरगोन समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट!

एमपी तक

12 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 12 2024 8:14 AM)

MP Weather Update: मॉनसून की एंट्री से पहले मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेश में कहीं लू का कहर जारी है, तो कहीं जोरदार बारिश हो रही है.

MP_weather
MP_weather
Google CTA

MP Weather Update: मॉनसून की एंट्री से पहले मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेश में कहीं लू का कहर जारी है, तो कहीं जोरदार बारिश हो रही है. मंगलवार को रीवा प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां लोग गर्मी से बेहार नजर आए. वहीं रतलाम समेत कई जगहों पर जोरदार बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

Read more!

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ तेज बारिश होने के आसार हैं. गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है. 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रायसेन, सीहोर और भोपाल जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

लू और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने आज सिंगरौली और सीधी जिले में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई है. मंगलवार को रीवा प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सिंगरौली में 44.3 डिग्री, सीधी में 44 डिग्री, सतना में 43.3, ग्वालियर में 42.8, शहडोल में 42.4, खजुराहो में 41.4, शिवपुरी में 41 और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में प्री-मॉनसूनी बारिश का सिलसिला! धार समेत 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!