MP Weather Update: एमपी में आसमानी आफत के बाद अब राहत! जानें 22 मार्च को आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब 22 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा. हालांकि, पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन अगले 3 दिनों में पारा 5 डिग्री तक चढ़ने के आसार हैं.

MP Weather
MP Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के दौर पर अब ब्रेक लगने वाला है. कुदरत के बदले मिजाज ने जहाँ एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत दी और पारे को 8 डिग्री तक नीचे गिरा दिया, वहीं अब मौसम विभाग का कहना है कि 22 मार्च से आसमान साफ होने लगेगा. हालांकि, कुछ जिलों में अभी भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है.

Read more!

पिछले 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में मौसम ने ऐसी करवट ली कि अधिकतम तापमान में 6 से 8.5 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई. भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में भी पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया है. आलम यह है कि सुबह और रात के वक्त हल्की ठंडक महसूस हो रही है. तापमान की बात करें तो खरगोन 37.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि मुरैना में दिन का पारा महज 23.7 डिग्री तक ही पहुंच पाया.

22 मार्च का 'वेदर रिपोर्ट कार्ड'

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार यानी 22 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा.

  • पूर्वी एमपी पर नजर: रीवा, सतना, पन्ना, सीधी, सिंगरौली और मैहर जैसे जिलों में कहीं-कहीं हल्की गरज-चमक या छिटपुट बारिश हो सकती है.
  • राजधानी का हाल: भोपाल में आसमान एकदम साफ रहेगा. यहां दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का पारा 15 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. 10 से 12 किमी की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं.

क्यों बदला मौसम और अब आगे क्या?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और एक ट्रफ लाइन के चलते एमपी में ओले गिरे और बारिश हुई. अब यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है. राहत के ये दिन ज्यादा लंबे नहीं चलेंगे. अगले 3 दिनों में सूरज के तेवर फिर तल्ख होंगे और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. यानी मार्च के आखिरी हफ्ते में पसीना छुड़ाने वाली गर्मी की वापसी तय है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा ने की मुस्लिम युवक से शादी, अब फिल्म डायरेक्टर पर लगाए बदसलूकी के गंभीर आरोप

    follow google news