MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 16 फरवरी को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 10 जिलों में बढ़ेगी कनकनी!

16 फरवरी को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और सामान्य रहेगा, हालांकि उत्तरी जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और छिंदवाड़ा जैसे क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

Bihar weather forecast
Bihar Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather Update:  उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को प्रदेश के उत्तरी भागों में विशेष बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

Read more!

16 फरवरी को कैसा रहेगा तापमान?

16 फरवरी को मध्य प्रदेश के कई शहरों में गुलाबी ठंड का असर बना रहेगा. दिन के समय सबसे कम तापमान वाले शहरों में डिंडोरी, टीकमगढ़, बेगमगंज, रायसेन, विदिशा, दतिया, कटनी, बैतूल, रीवा और सागर शामिल हैं. इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

वहीं रात के समय ठंडक बरकरार रहेगी. डिंडोरी, सीधी, अंबाह, पोरसा, विदिशा, भिंड, टीकमगढ़ और डबरा जैसे शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

बारिश और हवाओं की स्थिति

राहत की बात यह है कि 16 फरवरी को प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश या वज्रपात (बिजली गिरने) की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, लगभग सभी शहरों में मौसम साफ और सामान्य रहेगा. हालांकि, छिंदवाड़ा और डूंगर परसिया में हवा की गति सामान्य से थोड़ी अधिक रह सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के पास एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है. इसके साथ ही एक ट्रफ रेखा राजस्थान और हरियाणा से होते हुए उत्तर प्रदेश तक फैली है. यही कारण है कि राजस्थान और यूपी की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों में आंशिक बादल देखे जा सकते हैं.

    follow google news