MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर बदली करवट, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

एमपी तक

• 06:47 AM • 20 Jun 2024

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है. प्रदेश के इलाकों बारिश और बिजली गिरने की खबरें सामने आ रही हैं. मौसम विभाग की माने तो अभी मौसम का यही हाल रहने वाला है

MP_weather
MP_weather
Google CTA

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है. प्रदेश के इलाकों बारिश और बिजली गिरने की खबरें सामने आ रही हैं. मौसम विभाग की माने तो अभी मौसम का यही हाल रहने वाला है. मौसम विभाग की तरफ से आज प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं 35 से अधिक जिलों में तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. 

Read more!

इन जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, उमरिया में आंधी, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.  तो वहीं सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, रायसेन, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक और आंधी चलने की संभावना है. इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश में फिलहाल मॉनसून की एंट्री नहीं हुई है. फिलहाल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसकी वजह से  मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्से में आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है और जोरदार बारिश देखी जा रही है. 

 

  • प्रदेश में एक तरफ जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ गर्मी का सितम भी जारी है. ग्वालियर में बीते दिन सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.
  • सबसे गर्म टॉप-10 शहरों में शिवपुरी, शहडोल, रीवा, चित्रकूट, कटनी, पृथ्वीपुर, नरसिंहपुर, राजगढ़ और सीधी रहे.
  • पचमढ़ी में सबसे कम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: MP के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर एयरपोर्ट सहित देश के 50 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा