MPL महिला लीग 2025: 24 जून को बुंदेलखंड और चंबल के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Madhya Pradesh League 2025: MP महिला लीग 2025 के फाइनल में बुंदेलखंड बुल्स ने पांच ओवर के मैच में भोपाल वूल्व्स को 10 विकेट से हराकर चंबल घड़ियाल्स से फाइनल की टक्कर तय की.

Madhya Pradesh League 2025
Madhya Pradesh League 2025

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Madhya Pradesh League 2025: मध्य प्रदेश महिला लीग 2025 में बुंदेलखंड बुल्स महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. रविवार को श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में हुए पुनर्निर्धारित मुकाबले में बुंदेलखंड ने भोपाल वूल्व्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी.

Read more!

यह मुकाबला दरअसल 19 जून को बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था, जिसे दोबारा सिर्फ 5 ओवर प्रति पारी के फॉर्मेट में खेला गया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल वूल्व्स ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 30 रन बनाए.

बुंदेलखंड बुल्स आसानी से हासिल किया लक्ष्य

टीम की ओर से कनिष्का ठाकुर ने 14 गेंदों पर 23 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली. जवाब में बुंदेलखंड बुल्स ने लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया. अनुष्का शर्मा ने नाबाद 18 रन, जबकि आयुषी शुक्ला ने नाबाद 10 रन बनाकर टीम को सात गेंद शेष रहते जीत दिलाई.

अब होगा महामुकाबला: बुंदेलखंड बनाम चंबल फाइनल

इस जीत के साथ बुंदेलखंड ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल करते हुए चंबल घड़ियाल्स के साथ फाइनल में जगह पक्की कर ली है. चंबल की टीम पहले ही लगातार दो जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंच चुकी थी.

अब सभी की निगाहें इस हाई-वोल्टेज फाइनल पर होंगी, जिसमें मध्य प्रदेश की दो मजबूत टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी.

    follow google news