MPBSE Topper Marksheet: प्रज्ञा जायसवाल ने गजब कर दिया, दसवीं में 100 परसेंट नंबर लाकर सबको चौंकाया!

न्यूज तक डेस्क

06 May 2025 (अपडेटेड: May 6 2025 3:00 PM)

MP Board Class 10th Topper Marksheet: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 घोषित हो गया है. सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर टॉप किया है.

NewsTak
Google CTA

MP Board Result 2025: मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस बार प्रज्ञा जयसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है. उनकी मेहनत और लगन का फल अब पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है. प्रज्ञा की सफलता से उनके घर में खुशी का माहौल है और स्कूल से लेकर मोहल्ले तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है.

Read more!

कामयाबी से खुश माता-पिता 

प्रज्ञा के माता-पिता बिनय कुमार जयसवाल और शशि कला जयसवाल ने बेटी की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है. उसकी इस सफलता ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.

हर सब्जेक्ट मिले पूरे नंबर 

आपको बता दें कि प्रज्ञा ने इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, मैथमेटिक्स, साइंस और सोशल साइंस यानी हर सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं. उनका कहना है कि वो रोज पढ़ाई करती थीं और टीचर्स की बातों को ध्यान से सुनती थीं.

76.22% रहा 10वीं का रिजल्ट 

इस साल MP बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% रहा, जबकि 12वीं में 74.48% छात्र पास हुए. कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है और 12वीं की टॉपर बनी हैं प्रियल द्विवेदी. इस बार दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है. नीचे दोनों कक्षाओं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट दी गई है.

MP Board 10th Result 2025 Topper List

नाम कुल नंबर  प्राप्त किए नंबर 
प्रज्ञा जायसवाल 500 500
आयुष द्विवेदी 500 499
शैजाह फातिमा 500 498
मानसू साहू 500 497
कु. सुहानी प्रजापति 500 497

यहां देखें मार्कशीट