कमलनाथ के बेटे ने MP की जनता को दिया ये बड़ा ऑफर, बोले- ‘7 दिसंबर को सभी आएं भोपाल.. क्योंकि’

एमपी तक

31 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 31 2023 10:51 AM)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 17 नवंबर को होनी है और कांग्रेस व बीजेपी के नेता अभी से ही अपने-अपने जीत के दावे करना शुरू कर दिए हैं. ऐसा ही एक रोचक दावा निकलकर आया है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ की ओर से. नकुलनाथ ने क्षेत्र […]

MP BJP, Bhopal News, Legislative Party Meeting in MP, Live Updates, MP Breaking, MP News
MP BJP, Bhopal News, Legislative Party Meeting in MP, Live Updates, MP Breaking, MP News
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 17 नवंबर को होनी है और कांग्रेस व बीजेपी के नेता अभी से ही अपने-अपने जीत के दावे करना शुरू कर दिए हैं. ऐसा ही एक रोचक दावा निकलकर आया है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ की ओर से. नकुलनाथ ने क्षेत्र में यह प्रचारित करना शुरू कर दिया है कि कांग्रेस की सरकार बन रही है और कमलनाथ अगले मुख्यमंत्री बनेंगे और मध्यप्रदेश के सभी लोगों को 7 दिसंबर को कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने भोपाल आना है.

Read more!

नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा में लोगों के बीच एक कार्यक्रम में कहा कि आप लोगों ने पिछले 17- 18 साल से बहुत अन्याय सहा है. लेकिन अब सिर्फ 17-18 दिन मेहनत और कर लीजिए. बस इतने ही दिन का धैर्य और रखना है और उसके बाद तो कमलनाथ ही मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. नकुलनाथ ने ये भी कहा कि अब कोई आउटसोर्स नहीं होगा प्रदेश में. सभी को कमलनाथ की सरकार परमानेंट नौकरियां देगी.

नकुलनाथ ने कहा, ‘अभी तक आपको पिछले 18-19 साल से अन्याय का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ दिन बाकी है, 3 दिसंबर के बाद आपको न्याय का सामना करना पड़ेगा. आप सभी से यही अनुरोध है कि केवल 17-18 दिन आप पूरी ताकत और पूरी मेहनत से कांग्रेस पार्टी का सहयोग करते रहिएगा. 7 दिसंबर को भोपाल जरूर आइएगा कमलनाथ जी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में.’

बीजेपी ने ली चुटकी

बीजेपी ने इस चुटकी ली है. बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा- ‘लो जी पूर्व में केंद्रीय नेतृत्व के पहले ही छिंदवाड़ा के टिकट बांट दिये थे और अब पिताजी को मुख्यमंत्री भी घोषित कर दिया….?

नकुलनाथ प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करके भी हुए हैं चर्चित

नकुलनाथ का यह कोई पहला बयान नहीं है, जिसमें उन्होंने बड़े दावे किए हैं. इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने के मामले में भी वे सुर्खियों में आ चुके हैं. कांग्रेस की दूसरी सूची आने से पहले ही नकुलनाथ ने न सिर्फ छिंदवाड़ा की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया था बल्कि उनको जनता के बीच ले जाकर उनके लिए वोट तक मांगना शुरू कर दिया था और उनको कमलनाथ का प्रतिनिधि बताया था.

ये सब उन्होंने तब किया था जब कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया था लेकिन जब कांग्रेस की दूसरी सूची सामने आई तो उसमें वे सभी उम्मीदवारों के नाम थे, जिनको नकुलनाथ ने पहले ही कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर दिया था.

ये भी पढ़ें- हाईकमान ने अचानक कमलनाथ-दिग्विजय को क्यों किया दिल्ली तलब? क्या थमा नहीं कपड़ा फाड़ विवाद