हॉकी में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले MP के विवेक सागर के स्वागत में उमड़ पड़ा नर्मदापुरम

Hockey player Vivek Sagar: हॉकी में भारत को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के रहने वाले विवेक सागर का भव्य स्वागत किया गया.

Hoshangabad

Hoshangabad

पीताम्बर जोशी

• 08:37 PM • 17 Aug 2024

follow google news

Hockey player Vivek Sagar: हॉकी में भारत को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के रहने वाले विवेक सागर का भव्य स्वागत किया गया. वह ओलंपिक में मिली इस उपलब्धि के बाद पहली बार अपने गृह नगर पहुंचे थे. शहर का हृदय स्थल सतरस्ते पर हॉकी प्लेयर विवेक प्रसाद सागर का जोरदार स्वागत शहर के सांसद, विधायक, नेता, व्यापारी, हॉकी खिलाड़ियों सहित स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया.

Read more!

विवेक सागर के फैंस विवेक के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए. स्वागत के बाद शहर में विवेक का खुली गाड़ी में जुलूस निकाला गया. जिसमें बड़ी संख्या में हॉकी प्लेयर सहित स्थानीय लोग शामिल हुए. जुलूस के दौरान जगह-जगह विवेक का फूल- मालाओं से स्वागत किया गया.

एमपी तक से खास बातचीत में विवेक सागर ने कहा कि सेमी फाइनल मैच हारने के बाद वह रात काफी कठिनाई भरी थी. काफी भावुक पल था. काफी समय तक वही चीज चलती रही. रात भर की क्यों ना हम और अच्छा कर सकते थे. ताकि हम लोगो रिजल्ट कुछ और होता. जब सवेरा हुआ तो एक नई शुरुआत और नया लक्ष्य के साथ हमने शुरुआत की. आपस में बैठकर बात किये कि क्यों ना हम अच्छा करें और यह ब्रॉन्ज मेडल अपने हाथों से ना दें दूसरी टीम को.

भोपाल में भी हुआ था भव्य स्वागत

विवेक सागर इससे पहले राजधानी भोपाल में भी भव्य स्वागत हुआ था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से भी विवेक सागर ने मुलाकात की थी. खुद विश्वास सारंग उन्हे लेकर के वहां पहुंचे थे. सीएम ने भी अंग वस्त्र पहना कर के विवेक सागर को बधाई दी थी. विवेक सागर एक तरीके से मध्य प्रदेश पुलिस का भी हिस्सा है. वहीं वह हॉकी टीम के भी सदस्य हैं. तो ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है कि इस बार भी मेडल जीतने पर उन्हें 1 करोड़ की सम्मान राशि दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटे हॉकी प्लेयर विवेक सागर को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सम्मानित

    follow google newsfollow whatsapp