'आशुतोष की क्षमता नहीं है टिकट काटने की', लाठीचार्ज के बाद दतिया में नरोत्तम मिश्रा ने दिखाए तेवर! देखें वीडियो

न्यूज तक डेस्क

• 07:02 PM • 16 Jul 2026

Narottam Mishra Video: दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा के तेवर कम नहीं हुए हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने मंच से कहा कि 'आशुतोष तिवारी की इतनी क्षमता नहीं है कि वे मेरा टिकट काट सकें' और साफ किया कि टिकट का फैसला कहीं और हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने एसपी और कलेक्टर को खुली चेतावनी भी दी है. जानिए पूरा मामला और देखें वायरल वीडियो.

Narottam Mishra Video
Narottam Mishra Video
Google CTA

मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर अपने पुराने और आक्रामक तेवरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में मंच से संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा का एक बेहद तीखा और आक्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो जनता को संबोधित करते हुए साफ कह रहे हैं कि आप लोग गलत समझ रहें है, आशुतोष की इतनी क्षमता नहीं है टिकट काटने की. नरोत्तम मिश्रा का यह आक्रामक अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसके अलावा नरोत्तम मिश्रा ने खुले मंच से ही एसपी-कलेक्टर को भी चेतावनी दी है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

वायरल वीडियो में क्या-कुछ?

BJP कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक से वायरल हो रहे वीडियो में नरोत्तम मिश्रा अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने मंच से गरजते हुए कहा कि जो लोग यह समझ रहे हैं कि आशुतोष तिवारी ने उनका पत्ता साफ कर दिया है, वे बहुत बड़ी गलतफहमी में जी रहे हैं. आशुतोष तिवारी की इतनी क्षमता नहीं है कि वे मेरा टिकट काट सकें. टिकट काटने वाले कोई और है और हम उनसे बात करेंगे. इसलिए आपलोग अपना गुस्सा कहीं गलत जगह पर मत निकालो. 

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि, आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप मेरे कितने नजदीक हो और इससे बड़ी उपलब्धि क्या ही चाहिए एक व्यक्ति को. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 230 विधायक है लेकिन दतिया के प्रेम की वजह से चर्चा में मैं हूं. 

'मैं यारी और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं'

बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दियाय दतिया के कलेक्टर और एसपी को सीधे निशाने पर लेते हुए उन्होंने भरे मंच से कड़े लहजे में चेतावनी दी. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं, मैं यारी और दुश्मनी दोनों बखूबी याद रखता हूं.' उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि टिकट कटने के बाद भी दतिया की राजनीति में उनका रसूख कम नहीं हुआ है और वे प्रशासनिक रवैये को लेकर किसी भी मूड में झुकने वाले नहीं हैं.

टिकट कटते ही दतिया में भड़का था समर्थकों का गुस्सा

दतिया में बवाल की शुरुआत 10 जुलाई को बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी होने के साथ ही हो गई थी. जैसे ही यह खबर आई कि पार्टी ने तीन बार के विधायक और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पृष्ठभूमि के आशुतोष तिवारी को टिकट दे दिया है, वैसे ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क उठे. हजारों समर्थकों ने दतिया-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर करीब 12 घंटे तक चक्का जाम कर दिया था. इस उग्र प्रदर्शन को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे और लाठीचार्ज करना पड़ा था, जिसमें कई पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता घायल भी हुए थे.

Datia By-Election: टिकट न मिलने के बाद भी कायम दिखा नरोत्तम मिश्रा का जलवा, मंच से एसपी-कलेक्टर को दी खुली चेतावनी!