नरोत्तम मिश्रा ने साधा कमलनाथ पर निशाना, विरोध प्रदर्शन को बताया फ्लॉप-शो

इज़हार हसन खान

27 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 27 2023 6:22 AM)

Narottam Mishra: 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. किसानों के मुआवजे के मु्द्दे पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ किसी किसान के खेत में नहीं गए. नरोत्तम […]

Narottam Mishra, Kamalnath, Digvijay Singh, Narottam Mishra, Congress, Mp News, MP Politics
Narottam Mishra, Kamalnath, Digvijay Singh, Narottam Mishra, Congress, Mp News, MP Politics
Google CTA

Narottam Mishra: 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. किसानों के मुआवजे के मु्द्दे पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ किसी किसान के खेत में नहीं गए. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जगह-जगह जाकर खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह को लेकर भी निशाना साधा.

Read more!

नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ ने वचन तो निभाया नहीं था, फिर वो वचन के पक्के कहां से हो गए. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे राहुल जी के मामले में वचन के पक्के हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए वे देश से लेकर प्रदेश तक कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं. कल के विरोध प्रदर्शन को फ्लॉप शो बताते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ की चुटकी ली. कहा कल का भी उनका प्रदर्शन फीका रहा. जहां व्यक्तिगत मामला होता है वहां वो वचन के पक्के होते हैं.

ये भी पढ़ें: विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार; जानें पूरा मामला

किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
कांग्रेस के भाजपा सरकार पर फसल के मुआवजे में देरी और गड़बड़ी करने के आरोप पर गृह मंत्री ने कांग्रेस को ही खरी खोटी सुना दी. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई नेता खेत तक नहीं गया है. किसी किसान को गले नहीं लगाया. किसी किसान के आंसू नहीं पोछे और आज मुआवजे के नाम पर सरकार पर आरोप लगाते हैं. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री गांव-गांव और डगर-डगर घूम रहे हैं और किसानों की क्षति का निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम किसानों के आंसू नहीं आने देंगे.

ये भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने MP में बिछाई राजनीतिक चौसर! लेकिन यूथ कांग्रेस पर क्यों टूट पड़ी पुलिस? जानें

कहा-मीडिया का अपमान करती है कांग्रेस
दिग्विजय सिंह द्वारा मीडिया का अपमान के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय और राहुल गांधी गुरु चेला हैं, राहुल ने दिल्ली में और दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में मीडिया का अपमान किया. कुछ नहीं मिलता तो गोदी मीडिया कहने लगते हैं. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी का समय देख लो, इमरजेंसी से लेकर अब तक कांग्रेस मीडिया का अपमान करती आई है.

नरोत्तम मिश्रा ने एमपी में वंदे भारत की शुरुआत होने को बेहतर कदम बताया और इसकी सराहना की. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन शुरु हो रही है मोदी जी का ये वंदनीय कदम है. एमपी के लिए ये बड़ी सौगात है और ये काम मोदी जी ही कर सकते हैं.