नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, बोले- ‘आपके साथ चलता फिरता हेट स्पीच का एनसाइक्लोपीडिया’

इज़हार हसन खान

04 May 2023 (अपडेटेड: May 4 2023 7:51 AM)

MP News: बजरंग दल को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के कर्नाटक में दिए गए बयान के बाद बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही तरफ से लगातार बयानबाजी जारी है. संजय राउत से लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा तक अब इस दौड़ में शामिल हो चुके हैं, नरोत्तम ने कहा कि संजय राउत सही कह रहे हैं. खड़गे […]

Digvijay singh Narottam Mishra MP Election 2023
Digvijay singh Narottam Mishra MP Election 2023
Google CTA

MP News: बजरंग दल को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के कर्नाटक में दिए गए बयान के बाद बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही तरफ से लगातार बयानबाजी जारी है. संजय राउत से लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा तक अब इस दौड़ में शामिल हो चुके हैं, नरोत्तम ने कहा कि संजय राउत सही कह रहे हैं. खड़गे पर बोले कि वह खड़ाउ अध्यक्ष हैं. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अब कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा है और दिग्विजय सिंह को लपेटते हुए कहा कि कांग्रेस में दिग्विजय सिंह हेट स्पीच के एनसाइक्लोपीडिया हैं और वह आपके साथ-साथ चलते हैं.

Read more!

संजय राउत के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ‘संजय राऊत ने गलत नहीं बोला. एक दिन खड़गे जी भी बोलेंगे. खड़गे पर बोले कि वह खड़ाउ अध्यक्ष हैं, जो भी डिसीज़न लेना होता है वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी लेती लेते हैं. अगर ऐसा नहीं है तो खड़के जी संजय रावत के बयान का खंडन करें.

गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह को बताया हेट स्पीच का एनसाइक्लोपीडिया
कमलनाथ के हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देने पर बोले कि हमने बात खेत की करी और उन्होंने खलियान की कर दी. मेरा सवाल बजरंग दल पर था वह हेट स्पीच पर आ गए. सुप्रीम कोर्ट ने बजरंग दल के बारे में कब बोला है कमलनाथ जी और आप बीच-बीच में दिग्विजय सिंह जी को ले आते हैं. उन्होंने कहा- ‘दिग्विजय सिंह को तो पूरा देश जानता है कि दिग्विजय सिंह जी हेट स्पीच के चलते फिरते एनसाइक्लोपीडिया हैं.’

क्या है संजय राउत का बयान
दरअसल अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले संजय राउत ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के एनसीपी अध्यक्ष पद छोड़ने के ऐलान करने के बाद इस खबर की तुलना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से की थी.

संजय राउत ने कहा था कि, ‘शरद पवार ने सिर्फ एनसीपी अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कही है. उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान नहीं किया है. वे बड़े नेता हैं. जैसे कांग्रेस में भले ही मल्लिकार्जुन खरगे अध्यक्ष हों, लेकिन फैसले राहुल गांधी ही लेते हैं. उसी तरह आगे भी एनसीपी के फैसले शरद पवार की मर्जी से ही तय होंगे.’

दी केरल स्टोरी को टैक्स फ्री करने की मांग
कमलनाथ के हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देने पर बोले कि हमने बात खेत की करी और उन्होंने खलियान की कर दी. मेरा सवाल बजरंग दल पर था वह हेट स्पीच पर आ गए. सुप्रीम कोर्ट ने बजरंग दल के बारे में कब बोला है कमलनाथ जी और आप बीच-बीच में दिग्विजय सिंह जी को ले आते हैं. दिग्विजय सिंह जी तो पूरा देश जानता है, कि दिग्विजय सिंह जी हेट स्पीच के चलते फिरते एनसाइक्लोपीडिया हैं.

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट की फटकार के बाद डॉक्‍टरों की हड़ताल खत्म, तत्‍काल काम पर लौटने का आदेश