पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में ले ली पड़ोसी की जान, घर में घुसकर की हत्या; फिर पेटी में डालकर जला दी लाश

राजेश भाटिया

04 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 4 2023 4:38 AM)

Betul News: बैतूल जिले में पुलिस ने सनसनीखेज मर्डर का खुलासा किया है. पुलिस की जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के शक में आरोपी ने पड़ोसी की जान ले ली. आरोपी को शक था कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ संबंध है, इसी को लेकर उसने हत्या की और फिर उसे पलंग […]

Betul, Murder, Betul News, Illegal relationship
Betul, Murder, Betul News, Illegal relationship
Google CTA

Betul News: बैतूल जिले में पुलिस ने सनसनीखेज मर्डर का खुलासा किया है. पुलिस की जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के शक में आरोपी ने पड़ोसी की जान ले ली. आरोपी को शक था कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ संबंध है, इसी को लेकर उसने हत्या की और फिर उसे पलंग पेटी में डालकर जला दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मौके से सिर और कुछ हड्डियों के अलावा टूटा हुआ ताबीज और एक रिंग भी वहां मिली, जिससे मृतक की पहचान हुई. इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई.

Read more!

मामला बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र के हिवरखेड़ गांव का है. 20 फरवरी को गांव एक घर से धुआं निकल रहा था. घर के बाजू में ही रहने वाले पड़ोसी बबलू वागद्रे ने घर के मालिक को रमेश गायकवाड को फोन करके जानकारी दी कि उनके घर से धुआं निकल रहा है. रमेश ने घर पहुंचकर देखा तो घर के अंदर से धुंआ निकल रहा था और अंदर लकड़ी जल रही था. उस पर पानी डालकर आग बुझाई. इसके बाद देखा तो पलंग पेटी के अंदर जली हुई लाश थी. इस मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई.

ये भी पढ़ें: भिंड: जिस स्कूली छात्र ने शिक्षक से की झगड़े की शिकायत, उसी को बेल्टों से इतना पीटा कि पूरे शरीर पर नील पड़ गए

मालिक का बेटा निकला मृतक
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लाश पूरी तरह जल गई थी. सिर और कुछ हड्डियों के अलावा टूटा हुआ ताबीज और एक रिंग भी वहां मिली, जिससे मृतक की पहचान हुई. पता चला कि वह रमेश गायकवाड़ का बेटा बलराम गायकवाड़ है, जो घर में अकेला रहता था. पुलिस ने सिर और हड्डियां पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भेज दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक की पहले हत्या की गई और उसके बाद लाश को जलाया गया. इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई.

पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
घटनास्थल से लिए गए फिंगरप्रिंट से संदिग्ध पड़ोसी बबलू वागद्रे के फिंगरप्रिंट का मिलान किया गया, तो फिंगरप्रिंट मिल गए. इसके बाद आरोपी बबलू से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि बलराम 4 महीने से उसके बाजू वाले घर में अकेला रहता था. इस दौरान उसकी पत्नी से बात करता था. बबलू ने मृतक को पत्नी के साथ देखने का दावा किया. इसी को लेकर गुस्साया बबलू 19 फरवरी की रात को बलराम के घर में पीछे वाले दरवाजे से दाखिल हुआ. उसने लोहे की रॉड से से बलराम के सिर पर वार किया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. आरोपी ने फिर उसे लोहे की पलंग पेटी के अंदर डाला. उसमें केरोसिन, कंडे और ऑयल डालकर जला दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अवैध संबंध के शक में ली जान
मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर से धुआं निकल रहा है. मौके पर जाकर देखा तो एक पलंग पेटी में जला हुआ सिर और कुछ हड्डियां मिली. इसके अलावा कुछ सामान भी जला हुआ मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त हुई. पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि मृतक को मार कर जला दिया गया है. पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने अवैध संबंध के शक में मृतक को पहले मारा उसके बाद जला दिया. आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है.