मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सामने आई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत का मामला धीरे-धीरे गहराता जा रहा है. दो पहले पहले हुई इस घटना के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे है. अब इस मामले की जांच का एंगल निधि के बॉयफ्रेंड सोनू सिंह की ओर मुड़ गई है और पुलिस इसी दिशा में जांच कर रही है. इसी बीच मृतका के परिजनों और खासकर मां ने भी गंभीर आरोप लगाए है. निधि की मां ने दावा करते हुए कहा सोनू सिंह उनकी बेटी पर हमेशा नजर बनाए रखता था. फिलहाल सोनू मोबाइल बंद कर गायब बताया जा रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
मां ने बताई निधि और सोनू की कहानी!
मृतका की मां हेमलता तिवारी ने बताया कि, निधि उनकी सबसे बड़ी बेटी थी. वह मोरवा के होटल जीएस ग्रैंड में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी, क्योंकि इस इलाके में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी NCL का होटल है. इस होटल में लोगों का आना-जाना लगा रहता है. वहीं सोनू, जो की पंजाब का रहने वाला है, वह NCL आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाली एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करता है. काम के सिलसिले में वह सिंगरौली आता था और इसी होटल में रुकता था. इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जो की दोस्ती में और फिर समय के साथ-साथ प्यार में बदल गई.
'हमेशा नजर बनाए रखता था सोनू'
निधि की मां ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, 'वह(निधि) अक्सर सोनू से अक्सर बात करती थी. हमेशा उसके कान में ब्लूटूथ लगा रहता था, क्योंकि सोनू हमेशा उस पर ऑनलाइन और ऑफलाइन नजर बनाए रखता था.'
हेमलता ने आगे कहा कि, सोनू पंजाब के किसी जिले का रहने वाला है और वह दो बच्चों का पिता भी है. शादीशुदा होने के बावजूद भी निधि और सोनू के बीच काफी नजदीकी था. मैंने उसे रोकने की कोशिश भी कि, लेकिन फिर भी वह उसके संपर्क में रही. सोनू 24 घंटे नजर बनाए रखता था और अगर कोई रिश्तेदार भी आ जाए तो वह तरह-तरह की बातें और आरोप लगाता था. इसलिए निधि हमेशा ऑनलाइन रहती और ब्लूटूथ के जरिए उसके संपर्क में रहती थी.
'आलीशन घर बनवा रही थी निधि'
मृतका की मां ने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि, निधि के पिता अशोक तिवारी भी यहीं जॉब किया करते थे. लेकिन बाद में उनका ट्रांसफर हो गया और फिर उन्होंने सबको छोड़ दिया. अशोक किसी से कोई मतलब नहीं रखते थे. उनके जाने के बाद मैंने ही बच्चियों को पाला और पोषा है. निधि भी इस बात को समझती थी और घर की जिम्मेदारियां भी उठाती थी. इसके अलाव वह सिंगरौली मुख्यालय के बैढ़न में बड़ा आलीशान घर बनवा रही थी.
क्या हुआ था घटना वाली दिन?
हेमलता के मुताबिक, जिस दिन यह दुर्घटना घटी उस दिन निधि नीचे से पूजा-पाठ करके ऊपर गई और फिर ब्लूटूथ लगा लिया था. फिर कुछ देर बाद सोनू सिंह का कॉल आया कि, 'आंटी, जल्दी ऊपर जाओ निधि फांसी लगा रही है.' उसकी बातें सुनकर हम ऊपर गए और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. फिर जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंखे से लटकी हुई थी, जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उज्जैन: शाही मस्जिद के हिस्से को तोड़ते हुए रोने लगे लोग, वीडियो हुआ वायरल
ADVERTISEMENT


