INDIA अलायंस को बड़ा झटका! अब नीतीश कुमार की पार्टी ने भी MP चुनाव में उतारे उम्मीदवार

एमपी तक

24 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 24 2023 12:58 PM)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में लगभग सभी राजनीतिक दल अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. इसी कारण आए नए-नए दल अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रही है. इस घोषणा का असर सबसे ज्यादा INDIA अलायंस पर पड़ता दिखाई दे रहा है. पहले ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को […]

mp election 2023 mp politics mp news govind singh rajpur mp politics bundelkhand
mp election 2023 mp politics mp news govind singh rajpur mp politics bundelkhand
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में लगभग सभी राजनीतिक दल अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. इसी कारण आए नए-नए दल अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रही है. इस घोषणा का असर सबसे ज्यादा INDIA अलायंस पर पड़ता दिखाई दे रहा है. पहले ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर काफी विवाद हुआ जिसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस ने हमारे साथ धोखा किया है. अब इसी बीच नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने भी मध्यप्रदेश चुनाव में अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

Read more!

आपको बता दें जनता दल (यूनाइटेड) ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें हैं. इसमें पिछोर से चंद्रपाल यादव को, राजनगर से रामकुंवर (रानी) रैकवार को, विजयराघगढ़ से शिवनारायण सोनी को, थांदला सीट से तोलसिंह भूरिया को, पेटलावद से रामेश्वर सिंघार को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

INDIA अलायंस में टूट के संकेत?

जिस इंडिया अलायंस के मुख्य संयोजक के रूप में शुरू में नीतीश कुमार सभी बीजेपी विरोधी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे थे. और खुद उनकी पार्टी के नेता उनको प्रधानमंत्री की रेस का उम्मीदवार बता रहे थे. उन्हीं नीतीश कुमार की पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार देने का निर्णय सामान्य नहीं है. अभी तक दूर-दूर तक JDU के मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में लड़ने की कोई भी खबर सामने नहीं आई थी. लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को विवाद सामने आया. उसके बाद अचानक से JDU ने भी 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं. जाहिर है INDIA अलायंस में ये टूट के संकेत दे रहा है.

ये भी पढ़ें; सिंधिया के इस क़द्दावर मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग ने दर्ज की FIR, जानें किस मामले फंसे गोविंद