Padma Awards 2024: मध्य प्रदेश की 4 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, जानें किसे और क्यों मिला ये सम्मान?

सीएम मोहन यादव ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले मध्य प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश के वे कौन से लोग हैं जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा.

padma shree, padma awards 2024, padma awards 2024 notification, padma awards 2024 list, padma awards 2024 application form, padma awards 2024 nomination, padma awards 2024 process, padma awradee facilities, padma bhushan, padma vibhushan, padma shri, how
padma shree, padma awards 2024, padma awards 2024 notification, padma awards 2024 list, padma awards 2024 application form, padma awards 2024 nomination, padma awards 2024 process, padma awradee facilities, padma bhushan, padma vibhushan, padma shri, how

एमपी तक

26 Jan 2024 (अपडेटेड: 26 Jan 2024, 08:03 AM)

follow google news

Padma Awards 2024: देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) का ऐलान हो चुका है. गणतंत्र दिवस (Republic day) से एक दिन पहले गुरुवार को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री का ऐलान किया गया है. गृह मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले इस सम्मान में 132 हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिनमें से 4 हस्तियां मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से शामिल हैं. आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश के वे कौन से लोग हैं जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा.

Read more!

मध्य प्रदेश की चार हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. जिनमें कालूराम बामनिया को कला के क्षेत्र में, सत्येंद्र सिंह लोहिया को खेल के क्षेत्र में, ओम प्रकाश शर्मा को कला के क्षेत्र में और भगवती लाल राजपुरोहित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री देने का ऐलान किया गया है.

 

इन क्षेत्रों के लिए दिया सम्मान

उज्जैन के ओमप्रकाश शर्मा को माच गायन शैली के संरक्षण और माच को गायन के साथ रंगमंच से जोड़ने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है. भिंड जिले के रहने वाले सतेंद्र सिंह लोहिया दिव्यांग हैं, वे एक भारतीय तैराक हैं, जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. सतेंद्र के नाम कई अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं. धार में जन्मे डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. वहीं कालूराम बामनिया अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कबीर भजन गायक हैं, वे कबीर को अनूठे तरीके से प्रस्तुत करते हैं.

सीएम मोहन यादव ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले मध्य प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. देश में कुल 110 नागरिकों को पद्मश्री देने का ऐलान किया गया है, जिनमें से कुल चार लोग मध्य प्रदेश से हैं. हालांकि मध्य प्रदेश से किसी को पद्म विभूषण और पद्म भूषण किसी को नहीं दिया गया है.

ये भी पढ़ें:  ‘मामा के घर’ पर किसकी नजर! क्या CM मोहन यादव खाली कराएंगे शिवराज का बंगला?

    follow google newsfollow whatsapp