हार की कसक: गुना पहुंचकर भावुक हुए सिंधिया, बोले- आप लोगों की बहुत याद आती है

न्यूज तक

• 01:30 AM • 11 May 2023

Jyotiraditya Scindia: गुना लोकसभा सीट से 2019 चुनाव हारने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जब आज अपने पुराने गढ़ में पहुंचे तो लोगों का प्यार देखकर भावुक हो गए. अपनी कार रोक दी और हाथ जोड़ लिये. इसके बाद बोले- ‘आप लोगों की बहुत याद आती है.’ चेहरे में मास्क लगाए सिंधिया ने मास्क उतार […]

bageshwar baba, dhirendra krishna shastri, mp news, Jyotiraditya Scindia Guna Loksabha Election 2019
bageshwar baba, dhirendra krishna shastri, mp news, Jyotiraditya Scindia Guna Loksabha Election 2019
Google CTA

Jyotiraditya Scindia: गुना लोकसभा सीट से 2019 चुनाव हारने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जब आज अपने पुराने गढ़ में पहुंचे तो लोगों का प्यार देखकर भावुक हो गए. अपनी कार रोक दी और हाथ जोड़ लिये. इसके बाद बोले- ‘आप लोगों की बहुत याद आती है.’ चेहरे में मास्क लगाए सिंधिया ने मास्क उतार दिया तो समर्थक ताली बजाने लगे. सिंधिया फिर से बोले- “आप लोग ठीक हैं, आप लोगों की बहुत याद आती है.”

Read more!

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का उनके समर्थकों ने स्वागत किया तो सिंधिया भावुक हो गए. सिंधिया ने लोगों से कहा आप लोगों की बहुत याद आती है तो लोगों ने भी कहा- आप भी हमें बहुत याद आते हैं महाराज. इसके बाद सिंधिया ने हाथ जोड़ लिये. ज्योतिरादित्य ने याद आने वाली बात दो दो बार कही. ज्योतिरादित्य ने लोगों से उनके कुशलक्षेम के बारे में जानकारी लेते हुए कहा- “आप सब लोग ठीक हो, अपना ख्याल रखना”.

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया आज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात करने के लिए गुना पहुंचे थे. इसी दौरान म्याना गांव में उनका स्वागत किया गया. अपने समर्थकों को देखकर सिंधिया भी भावुक हो गए.

 

कांग्रेस के सिंधिया को बीजेपी के केपी यादव ने हरा दिया था…
ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा चुनाव में केपी यादव के हाथों शिकस्त मिली थी. ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से सांसद रहे थे. लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे. चुनाव हारने के बाद सिंधिया के गुना .लोकसभा क्षेत्र में दौरे भी सीमित हो गए थे. लेकिन बुधवार को जब सिंधिया गुना पहुंचे तो अपने समर्थकों को देखकर वे भावुक हो गए. सिंधिया ने समर्थकों के हालचाल जाने और हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इससे पहले सिंधिया ने गुना पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से विशेष चर्चा भी की और उनका आशीर्वाद लिया.

आखिर बागेश्वर बाबा ने सिंधिया के कान में कौन सा मंत्र फूंका? जानने के लिए पढ़ें ये खबर…