पन्ना में मजदूर के हाथ लगा जैकपॉट... खुदाई के दौरान मिला 5.87 कैरेट का हीरा, कीमत कर देगी हैरान

सुमित पांडेय

21 Nov 2024 (अपडेटेड: Nov 21 2024 2:23 PM)

Panna Diamond News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर किस्मत ने एक मजदूर का साथ दिया. बिलखुरा गांव के सुरेंद्र सिंह गौड़ को कृष्णा कल्याणपुर पटी की उथली हीरा खदान में खुदाई करते समय 5.87 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला.

पन्ना में एक मजदूर की किस्मत चमक गई.
पन्ना में एक मजदूर की किस्मत चमक गई. उसे लाखों रुपये की कीमत का हीरा मिला है.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एमपी के पन्ना में चार दिसंबर से शुरू होगी हीरों की नीलामी

point

नीलामी में 241.71 कैरेट के कुल 81 हीरे शामिल होंगे

point

इनकी कुल कीमत करीब 3.80 करोड़ रुपये आंकी जा रही है

Panna Diamond News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर किस्मत ने एक मजदूर का साथ दिया. कई महीनों की मेहनत के बाद बिलखुरा गांव के सुरेंद्र सिंह गौड़ को कृष्णा कल्याणपुर पटी की उथली हीरा खदान में खुदाई करते समय 5.87 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला. इस हीरे की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है. सुरेंद्र ने इसे हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है, जहां इसे 4 दिसंबर से शुरू होने वाली नीलामी में रखा जाएगा.

Read more!

पन्ना अपने हाई क्वॉलिटी हीरों के लिए मशहूर है और अकसर ऐसे किस्सों का गवाह बनता है. यहां पर लोगों की किस्मत रातों रात पलट जाती है और वह लखपति बन जाते हैं. सुरेंद्र के मामले में भी यही हुआ. खुदाई के दौरान जैसे ही उन्होंने इस हीरे की चमक देखी, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पन्ना की धरती पर किस्मत बदलने का मौका किसी के भी हाथ लग सकता है. 

4 दिसंबर से शुरू होगी नीलामी

हीरे की नीलामी से आने वाली राशि में से 11.50 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी पैसा सुरेंद्र को मिलेगा. इस नीलामी में कुल 81 हीरे शामिल होंगे, जिनका वजन 241.71 कैरेट है और अनुमानित कुल कीमत करीब 3.80 करोड़ रुपये आंकी गई है.

जिला मुख्यालय पन्ना से करीब 12 किलोमीटर दूर बिलखुरा के रहने वाले मजदूर सुरेंद्र सिंह गौड़ को कृष्णा कल्याणपुर पटी कि उथली हीरा खदान से खुदाई के दौरान 5.87 कैरेट का बेशकीमती चमचमाता हीरा मिला. इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है. पन्ना के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र की उथली खदानें कई मजदूरों की जिंदगी बदलने में अहम भूमिका निभा रही हैं.