चुनाव नतीजों से पहले फलौदी सट्टा बाजार के अनुमानों में बड़ा उलटफेर, लेटेस्ट अपडेट कर देगा हैरान

एमपी तक

27 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 27 2023 2:27 PM)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दोनों ही पार्टियों की धड़कनें बढ़ रही हैं. भाजपा और कांग्रेस फुल कॉन्फिडेंस में हैं और अपनी-अपनी सरकार बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं. लेकिन फलौदी सट्टा बाजार के पल-पल बदलते अनुमानों ने दोनों की पार्टियों की नींद उड़ा दी है.

Phalodi satta bazar MP assembly election predictions BJP Congress Latest updates revealed
Phalodi satta bazar MP assembly election predictions BJP Congress Latest updates revealed
Google CTA

Phalodi Satta Bazar: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दोनों ही पार्टियों की धड़कनें बढ़ रही हैं. भाजपा और कांग्रेस फुल कॉन्फिडेंस में हैं और अपनी-अपनी सरकार बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही हैं. लेकिन फलौदी सट्टा बाजार के पल-पल बदलते अनुमानों ने दोनों की पार्टियों की नींद उड़ा दी है. मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर हलचल है कि अब फाइट बेहद नजदीकी हो गई है. फलौदी सट्टा बाजार के इस अनुमान से बड़ा झटका लग सकता है.

Read more!

राजस्थान के फलौदी के सट्टा बाजार ने नया दावा पेश किया है. फलौदी के सटोरियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में मतदान के बाद बीजेपी की स्थिति मजबूत हो रही है. एमपी में बीजेपी की 115-117 सीटें, वहीं कांग्रेस को 114-116 सीटें आ सकती हैं. सटोरियों ने बीजेपी को बहुमत मिलने का दावा किया है, हालांकि जितनी सीटों को लेकर फलौदी सट्टा मार्केट दावा कर रहा है, उससे साफ जाहिर होता है कि मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर है और ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तीन दिसंबर को ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें: फलौदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान से गरमाई MP की राजनीति! CM फेस को लेकर किया ये बड़ा दावा

कौन बनेगा एमपी का किंग?

फलौदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने मध्य प्रदेश में सीएम फेस को लेकर भी बड़ा दावा किया है. सटोरियों ने बताया कि अगर बीजेपी सरकार बनेगी तो मुख्यमंत्री तो शिवराज सिंह चौहान ही बनेंगे. हालांकि बीजेपी ने सीएम फेस पर कोई भी स्पष्टता नहीं दी है. लेकिन सट्टा बाजार के ताजा अनुमानों से सीएम शिवराज और उनके फैंस खुश हो सकते हैं. इससे पहले सट्टा बाजार के सटोरियों ने वोटिंग के बाद दावा किया था कि बीजेपी की सरकार बनने के 85 प्रतिशत चांस हैं और मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाएगी. वहीं मतदान से पहले तक सटोरिये मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना रहे थे.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में किसका पलड़ा भारी, क्या है जनता का मूड? एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा

चर्चा में क्यों है सट्टा बाजार?

सट्टा बाजार की वर्तमान स्थिति पर हमारे संवाददाता विमल भाटिया ने फलौदी के सट्टा बाजार के व्यक्ति से बात की. फलौदी राजस्थान का एक जिला है जो देशभर के राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर सट्‌टा लगाता है.कहा यह भी जाता है कि यहां का आंकलन बिल्कुल सटीक होता है. इस कारण फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है.

डिस्क्लेमर: (MP Tak इस तरह के किसी सट्टा और सटोरियों पर ना तो भरोसा करता है, और ना ही इसकी पुष्टि करता है.)