टिकट की आस में विधायक ने छोड़ी थी BJP, कांग्रेस ने भी किया साइडलाइन; कमलनाथ बोले- मैं शर्मिंदा हूं

प्रमोद भार्गव

17 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 17 2023 6:18 AM)

MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आने के बाद शिवपुरी (Shivpuri) में भी विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं. भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए वर्तमान कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी (Virendra Raghuvanshi) ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है और सोशल मीडिया पर अपना दुख शेयर किया है. उनके समर्थक भी […]

mp news mla virendra raghuvanshi kolaras mla virendra raghuvanshi resigned shivpuri kolaras mla virendra raghuvanshi virendra raghuvanshi can join congress kolaras vidhan sabha kolaras assembly kolaras constituency
mp news mla virendra raghuvanshi kolaras mla virendra raghuvanshi resigned shivpuri kolaras mla virendra raghuvanshi virendra raghuvanshi can join congress kolaras vidhan sabha kolaras assembly kolaras constituency
Google CTA

MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आने के बाद शिवपुरी (Shivpuri) में भी विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं. भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए वर्तमान कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी (Virendra Raghuvanshi) ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है और सोशल मीडिया पर अपना दुख शेयर किया है. उनके समर्थक भी कमलनाथ (kamalnath) से मिलने पहुंचे, जिसके बाद कमलनाथ ने कहा कि मैं शर्मिंदा हूं. जिसके बाद से माना जा रहा है कि इस सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार फिर से बदल सकती है.

Read more!

वीरेंद्र कांग्रेस में शिवपुरी विधानसभा से सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे. वे ऐसे पहले सिटिंग विधायक थे, जिन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया था. जबकि कांग्रेस ने पिछोर विधानसभा से छह बार से लगातार विधायक केपी सिंह को टिकट दिया है, जिसने सभी को चौंका दिया है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस आज जारी करेगी चुनावी मेनिफेस्टो, महिलाएं, युवा और जातिगत जनगणना के वादे पर होगा फोकस

मैं शर्मिंदा हूं- कमलनाथ

सूची जारी होने के बाद से ही वीरेंद्र दिल्ली में टिकट बदलाव के लिए डेरा डाले हुए हैं. वहीं भोपाल में रघुवंशी समाज के लोगों ने कमलनाथ के बंगले पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात में कमलनाथ कह रहे हैं, मुझे खुद मालूम नहीं कि यह परिवर्तन कैसे हुआ. इसलिए मैंने दिल्ली में बैठक बुलाई है, जिसमें केपी को भी बुलाया है. मैंने दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह पर छोड़ दिया था. मुझे रघुवंशी समाज के व्यक्ति को टिकट देना था, केपी सिंह का नाम कैसे आ गया. कमलनाथ ने कहा, “वीरेंद्र के सामने मैं शर्मिंदा हूं. मुझे रघुवंशी समाज को टिकट देना है. वीरेंद्र को जितना तुम लोग नहीं चाहते मैं चाहता हूं.”

ये भी पढ़ें: लिस्ट आने से पहले ही नकुलनाथ ने कर दिया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन है वो?

Loading the player...

मुझे कुचक्रों के जाल में फंसा दिया

वीरेंद्र रघुवंशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि मुझे कुचक्रों के जाल में फंसा दिया है. मुझे आशा है कि शीर्ष नेतृत्व मेरी बात सुनेगा और सेवा का अवसर देगा.” कांग्रेस ने शिवपुरी की पिछोर विधानसभा से लगातार 6 बार विधायक रहे केपी सिंह को टिकट दिया. केपी का पिछोर में मुकाबला भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी से होने जा रहा था. इस कारण वीरेंद्र रघुवंशी नाराज हो गए हैं और उन्होंने दिल्ली में खुद व भोपाल में समर्थकों को भेजकर टिकट बदलाव की मुहिम छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की लिस्ट आने के बाद लगी इस्तीफों की झड़ी, अब इन दो बड़े नेताओं ने पार्टी को कहा अलविदा