चंबल की धरती पर गरजे पायलट, डबल इंजन सरकार के कलपुर्जों पर खड़े किए सवाल

हेमंत शर्मा

• 01:30 AM • 16 Nov 2023

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट ने मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जनसभा की. वे चंबल के सबसे अहम जिले भिंड में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर कई सवाल खड़े किए

Sachin Pilot, Bhind Assembly Seat, MP Congress, MP Election 2023
Sachin Pilot, Bhind Assembly Seat, MP Congress, MP Election 2023
Google CTA

MP Election 2023: एक दिन पहले मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार थम गया. बुधवार शाम 6 बजे ये चुनाव प्रचार थम गया. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट ने मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जनसभा की. वे चंबल के सबसे अहम जिले भिंड में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर कई सवाल खड़े किए.

Read more!

सचिन पायलट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का इंजन हिचकोले खा रहा है. भाजपा हमेशा हिंदू मुसलमान मंदिर और मस्जिद की बात करती है लेकिन जनता के मूलभूत मुद्दों से इन्हें कोई सरोकार नहीं है. अटेर विधानसभा के पिथनपुरा पर उन्होंने अपना संबोधन देते हुए कहा कि जनता हमारे साथ थी लेकिन सरकार चोरी कर ली गई थी. लेकिन अब हवा का रुख वह देख रहे हैं और दावा है कि इस बार कांग्रेस जीत कर आएगी और इसमें पुलिस वालों का भी योगदान रहेगा.

उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की डबल इंजन की सरकार के इंजन ने हिचकोले खाना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही पायल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के लिए बनाए गए तीन काले कानून उस वक्त वापस लिए, जब सैकड़ो किसानों की जान चली गई थी. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के हवाई अड्डे, रेलवे लाइन, बिजली घर और कारखाने सब औने पौने दाम में बेचकर दो-चार लोगों को फायदा दे रहे है.

पुलिस-प्रशासन को भी लिया आड़े हाथों

उन्होंने कहा कि बीजेपी बिजली, सड़क, रोजगार से सरोकार नहीं रखती है वह हमेशा हिंदू मुसलमान मंदिर और मस्जिद की बात करती है. सचिन पायलट ने आगे बोलते हुए कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने आपके साथ विश्वास घात किया है ऐसे लोगों को दोबारा मौका देना क्षेत्र की भलाई नहीं होगी. उन्होंने अपने उद्बोधन के आखिर में बोलते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का जो आतंक रहा है लोगों को डराने का और धमकाने का जो काम किया गया है उन सभी की जांच करवाई जाएगी. सचिन पायलट ने भिंड पहुंचकर भिंड के अटेर, मेहगांव और गोहद विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया था.

ये भी पढ़ें- सिंधिया को दोस्त बताने पर दिग्विजय सिंह ने सचिन पायलट को फौरन टोका, कही ये बड़ी बात