पीएम मोदी ने शिवराज और सिंधिया को अब दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी! क्या बीजेपी में बढ़ रहा है दोनों का कद?

एमपी तक

05 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 5 2024 4:48 PM)

Cabinet Committee in Center Government: पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटियों का गठन कर दिया है. इन कमेटियों में बीजेपी के कई दिग्गजों के साथ ही मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों को जगह दी गई है. एमपी के दोनों नेताओं का कद बढ़ता जा रहा है.

जानिए कैबिनेट मंत्री की सैलरी
जानिए कैबिनेट मंत्री की सैलरी
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की कैबिनेट कमेटियों का गठन किया है

point

कमेटियों में बीजेपी के कई दिग्गज मंत्रियों को शामिल किया गया है

point

शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया जगह दी गई है

PM Narendra Modi Cabinet Committees: पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटियों का गठन कर दिया है. इन कमेटियों में बीजेपी के कई दिग्गजों के साथ ही मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों को जगह दी है. इससे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी में और मोदी की टीम में शिवराज और सिंधिया को महत्व दिया जा रहा है और एमपी के दोनों ही बड़े नेताओं का कद केंद्र में बढ़ता जा रहा है.

Read more!

शिवराज आर्थिक मामलों की समिति में

पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति में शामिल किया है. इनके साथ ही इस समिति में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी, एस जयशंकर, पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पंचायती राज और मत्स्यपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को शामिल किया गया है.

निवेश एवं विकास मामलों की समिति में सिंधिया

वहीं निवेश एवं विकास मामलों की कैबिनेट कमेटी में पीएम मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया है. इनके अलावा इस कमेटी में नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: 'आपको वोट दिए हैं महाराज.. सुननी पड़ेगी हमारी!' लाड़ली बहनों की बात पर ऐसा था सिंधिया का रिएक्शन?

लोकसभा के बाद बढ़ा शिवराज और सिंधिया का कद

जब से लोकसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आए हैं, तब से बीजेपी में शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद बढ़ गया है. सिंधिया गुना सीट से और शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से क्रमश: चार से आठ लाख वोटों से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. मप्र में बीजेपी ने सभी 29 सीटें जीती हैं. इस वजह से भी बीजेपी के अंदर शिवराज और सिंधिया का कद बढ़ा है और इसका असर केंद्रीय कैबिनेट में भी देखने को मिला है जहां सभी महत्वपूर्ण कमेटियों में दोनों नेताओं को पीएम मोदी जगह दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले "उनका बयान किसी पाप से कम नहीं"